ट्रेन से सोना लूटने के आरोप में रेल थाना इंचार्ज गिरफ्तार, गए जेल

Untitled 1 copy 1
  • GRP के 4 सिपाही भी निलंबित

नया लुक ब्यूरो

21 नवंबर 2025 को बिहार के गया में चलती ट्रेन (हावड़ा–जोधपुर बीकानेर सुपरफास्ट) से सोना लूट मामले में जीआरपी के थानाध्यक्ष समेत चार जवानों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। अपराधियों पर सख्ती के लिए पहचाने जाने वाले गया जीआरपी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह खुद इस सनसनीखेज लूट के मास्टरमाइंड निकले। पटना रेल एसपी की अगुवाई में हुई जांच के बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

गया रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह
गया रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह

यह घटना 21 नवंबर को 22307 हावड़ा–बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन में हुई थी। ट्रेन से सफर कर रहे एक कारोबारी के स्टाफ से करीब एक किलो सोने की लूट की गई थी। मामले में 29 नवंबर को गया रेल थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी, लेकिन शुरुआती जांच में कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया।

इसके बाद पटना रेल एसपी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) खंगाले गए, जिसमें लूट की घटना के समय जीआरपी के जवानों और थानाध्यक्ष की आपसी बातचीत और मौजूदगी का खुलासा हुआ। जांच में यह साफ हुआ कि लूट की साजिश में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह सहित चार जीआरपी जवान शामिल थे। बुधवार को गया रेल थानाध्यक्ष को गिरफ्तार कर रेल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले की गहराई से जांच के लिए तीन डीएसपी की एसआईटी टीम गठित की गई है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

Spread the love

WhatsApp Image 2026 06 18 at 16.49.45
homeslider State Uttar Pradesh

गुलिस्तान-ए-इरम कहीं किसी कोठी की दीवारों ने शाही हंसी सुनी है, तो उन्हीं दीवारों ने साजि़शों की फुसफुसाहटें भी

लखनऊ। गुलिस्तान-ए-इरम कभी सिर्फ एक कोठी नहीं थी। यह लखनऊ की बौद्धिक आत्मा, उसकी शाही महत्वाकांक्षाओं और उसकी नाज़ुक सच्चाइयों की साक्षी थी। आज वह भले ही थकी और खामोश दिखाई दे, लेकिन उसकी हर दरार, हर टूटी सीढ़ी और हर बंद दरवाज़ा अब भी बीते दौर की कहानी सुनाने को बेताब है। बस किसी […]

Spread the love
Read More
homeslider National

मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा की मौत से गांव में शोक, मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल

Aditya Sharma death news : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भालू गांव में उस समय भावुक दृश्य देखने को मिला जब 23 वर्षीय मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा। जैसे ही एंबुलेंस गांव में दाखिल हुई, मां अपने इकलौते बेटे को देखकर बेसुध हो गईं। वह बार-बार उसे आखिरी […]

Spread the love
Read More
homeslider International

पाकिस्तान: गुरुद्वारे में सिख दंपति की हत्या, मानवाधिकारों पर गंभीर सवाल

Pakistan Gurudwara incident : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक गुरुद्वारे के अंदर सिख सेवादार दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना मर्दान जिले के बाबू मोहल्ला इलाके में हुई, जो पेशावर से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित है। स्थानीय पुलिस […]

Spread the love
Read More