SSB के RTC सुपौल में 10 वें BRTC का भव्य दीक्षांत परेड समारोह सम्पन्न

Untitled 13 copy

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सशस्त्र सीमा बल के रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र सुपौल में बीते मंगलवार को 10 वें बेसिक रिक्रूट ट्रेनिंग कोर्स (BRTC) का दीक्षांत परेड समारोह गरिमा, शौर्य और अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ। बल मुख्यालय, नई दिल्ली के महानिरीक्षक सोमित जोशी ने मुख्य अतिथि के रूप में परेड की सलामी ली। इस अवसर पर RTC सुपौल के उप महानिरीक्षक संजय कुमार शर्मा, सुपौल जिलाधिकारी सावन कुमार, पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस सहित SSB के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत निशान टुकड़ी के आगमन के साथ हुई, जिसके पश्चात नव आरक्षियों द्वारा राष्ट्र सेवा एवं कर्तव्य निष्ठा की शपथ ली गई। प्रशिक्षुओं की सुसंगठित मार्च पास्ट ने परेड मैदान में उपस्थित दर्शकों को प्रभावित किया। मुख्य अतिथि ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया। देश के विभिन्न राज्यों से 44 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण प्राप्त कर पासआउट हुए कुल 249 नव आरक्षियों ने परेड के दौरान अपने कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

सामूहिक पीटी, मल्लखंभ, वॉल्टिंग हॉर्स और बेयोनट फाइटिंग की प्रस्तुतियों ने माहौल रोमांचकारी बना दिया। दर्शकों ने जवानों की फुर्ती, अनुशासन और दृढ़ संकल्प की सराहना की। अपने संबोधन में आईजी सोमित जोशी ने SSB की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बल न केवल भारत-नेपाल एवं भारत-भूटान सीमाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण है, बल्कि आंतरिक शांति, आपदा राहत और मानवीय सेवा कार्यों में भी अग्रणी योगदान देता है। उन्होंने नव आरक्षियों को देश सेवा के लिए समर्पित मनोभाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। समारोह में सुपौल व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। आयोजन ने स्थानीय युवाओं को सुरक्षा बलों में सम्मिलित होकर राष्ट्र सेवा का संदेश दिया। अनुशासन, परिश्रम और साहस के दम पर भविष्य निर्माण और देश की सुरक्षा में योगदान देने की सीख इस दीक्षांत समारोह ने समाज को दी।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

अशोक सिंघल के योगदान को CM योगी ने किया याद, बोले- उनकी विचारधारा आज भी प्रेरणा

Lucknow News  : लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके जीवन, विचारों और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका को याद किया। कार्यक्रम का आयोजन 27 सितंबर 2026 को गोमती नगर विस्तार […]

Spread the love
Read More
संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश
accidents Uttar Pradesh

यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश, 15 लोगों की गई जानें 63 जिलों में अतिवृष्टि, 117 मकान गिरे

  यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश:   19 गुना ज्यादा बारिश, राहत आयुक्त ने डीएम को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में पिछले 36 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं।अतिवृष्टि और आंधी-तूफान से प्रदेश में 15 लोगों की मौत हुई हैं। वही […]

Spread the love
Read More