विदेशी घुसपैठियों के लिए मुफीद है भारत-नेपाल की सोनौली सीमा

  • खुली सीमा होने के नाते पगडंडियों के रास्ते घुसपैठ की प्रबल संभावना
  • पहली बार 1992 में पकड़ा गया खालिस्तानी एरिया फोर्स का कमांडर सुखबीर सिंह उर्फ राजू खन्ना
  • सीमा पर सख्त निगरानी की जरूरत

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। भारत-नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा सोनौली एक बार फिर विदेशी घुसपैठ को लेकर सवालों के घेरे में है। रविवार को इमीग्रेशन अधिकारियों ने एक श्रीलंकाई नागरिक को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद सोनौली कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। जांच में सामने आया कि उक्त श्रीलंकाई नागरिक भारत में समुद्री मार्ग से अनधिकृत रूप से भारत में प्रवेश किया था और नेपाल जाने के प्रयास में सोनौली सीमा पर पकड़ा गया। इस घटना ने न सिर्फ मुख्य सीमा मार्ग, बल्कि आसपास की पगडंडियों से होने वाली घुसपैठ की आशंकाओं को भी उजागर किया है। सोनौली सीमा से सटे ग्रामीण इलाकों में कई ऐसी पगडंडियां हैं, जिनका इस्तेमाल कर विदेशी नागरिकों को भारत में दाखिल कराया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया के पीछे नेपाल में बैठे दलालों का एक संगठित सिंडिकेट सक्रिय है, जो मोटी रकम लेकर विदेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में प्रवेश कराता है। दलाल सीमा के दोनों ओर मौजूद संपर्क सूत्रों की मदद से इमीग्रेशन और सुरक्षा जांच से बचाकर घुसपैठ कराते हैं।

कब-कब पकड़े गए विदेशी

साल 1992 : खालिस्तानी एरिया फोर्स का कमांडर सुखबीर सिंह उर्फ राजू खन्ना गिरफ्तार

साल 2001 में नूरबख्श उर्फ नूरा गिरफ्तार

19 जुलाई 2020 : फर्जी दस्तावेजों के सहारे भारत से नेपाल जा रहे रोमानिया नागरिक आनेट ड्राधोस गिरफ्तार

12 अप्रैल 2021 : लॉकडाउन में ब्राजील नागरिक पाल लोमांगा नोम्बे पकड़ा गया

23 नवंबर 2021 : चीन के नागरिक फेंग चांगवेन को मुख्य गेट पर गिरफ्तार किया गया

11 दिसंबर 2021 : चीन के जंग चांगवेनसु को पकड़ा गया, बाद में नेपाल पुलिस को सौंपा गया

1 जनवरी 2022 : जर्मनी के नागरिक कुरतग्रेगोर हिरासत में लिए गए

16 अगस्त 2023 : अमेरिका निवासी कोलिन पैट्रिक फर्जी आधार कार्ड के साथ पकड़ा गया

24 अगस्त 2023 : उज्बेक महिला राखी मोबा दिलशाद गिरफ्तार

04 अप्रैल 2024 : हिज्बुल के तीन आतंकी नासिर अली, सैयद गजनफर और अल्ताफ हुसैन गिरफ्तार

अप्रैल 2025 : उज्बेक महिला अवैध प्रवेश के प्रयास में पकड़ी गई

20 दिसंबर 2025 : श्रीलंकाई नागरिक केनेडी राजेन्द्रम हिरासत में लिया गया

आतंकी गतिविधियों से भी जुड़ा रहा कुछ लोगों का नाम

सोनौली सीमा से लियाकत अली, शमशुल होदा, याकूब मेमन, बिलाल अहमद बट, दाऊद राथर जैसे आतंकी गतिविधियों से जुड़े संदिग्ध भी पकड़े जा चुके हैं।

सख्त निगरानी की जरूरत

लगातार सामने आ रहे मामलों से साफ है कि सोनौली सीमा और उससे जुड़ी पगडंडियां विदेशी घुसपैठियों के लिए आसान रास्ता बनती जा रही हैं। सुरक्षा एजेंसियों के सामने अब न सिर्फ मुख्य सीमा गेट, बल्कि ग्रामीण इलाकों की पगडंडियों पर भी कड़ी निगरानी और दलाल नेटवर्क पर निर्णायक कार्रवाई की बड़ी चुनौती खड़ी है। सीएम पुलिस मंथन कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल की तरफ से प्रदेश में बढ़ने वाली घुसपैठ और आतंकी गतिविधियों तथा नशीले पदार्थों की तस्करी पर पूरी तरह से अंकुश लगाएं। सीमा सुरक्षा व आतंकवाद निरोधक तंत्र को तकनीकी रूप से मजबूत करें।

homeslider International

भारत ने यूएन में कहा- इस्लामोफोबिया की कहानियां गढ़ने में माहिर हमारा ‘पड़ोसी

     शाश्वत तिवारी न्यूयॉर्क। भारत ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र के मंच पर दोहरा रवैया अपनाने के लिए पाकिस्तान को खरी-खोटी सुनाई है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र की एक बैठक के दौरान पाकिस्तान की ओर से फर्जी प्रोपेगैंडा चलाने पर कहा कि हमारा ‘पश्चिमी पड़ोसी’ अपनी धार्मिक पहचान को हथियार के रूप में […]

Read More
International

बिम्सटेक यंग प्रोफेशनल्स एक्सचेंज प्रोग्राम में जुटे युवा इनोवेटर्स और डेवलपर्स

     शाश्वत तिवारी मुंबई। विदेश मंत्रालय ने महाराष्ट्र सरकार के साथ मिलकर मुंबई और पुणे में पहले बिम्सटेक यंग प्रोफेशनल्स एक्सचेंज प्रोग्राम का आयोजन किया, जिसमें बिम्सटेक देशों के 30 युवा इनोवेटर्स, डेवलपर्स और उद्यमियों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देना था। इस दौरान प्रतिभागियों ने कई प्रमुख संस्थानों का […]

Read More
homeslider International

जयशंकर की ईयू के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात, व्यापार एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

    शाश्वत तिवारी ब्रुसेल्स। बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यूरोपीय संघ (ईयू) के शीर्ष नेतृत्व और ईयू सदस्य देशों के अपने समकक्षों से मुलाकात की। डॉ. जयशंकर ने विदेश मामलों की परिषद की बैठक में आमंत्रित करने के लिए यूरोपीय आयोग की उपाध्यक्ष काजा कल्लास को धन्यवाद दिया। […]

Read More