Prayagraj: करेली में महिला की सिर में गोली मारकर हत्या

प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पारिवारिक विवाद के चलते एक दामाद ने अपनी सास की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान आर्शिया खातून (55) के रूप में हुई है। घटना काली मंदिर के पास की बताई जा रही है, जहां दिनदहाड़े गोली चलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर दामाद और सास के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि गुस्से में आरोपी ने महिला को घसीटते हुए घर के बाहर सड़क पर लाया और सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Crime News homeslider Uttar Pradesh

बदायूं में एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड से सनसनी

 मैनेजर और डिप्टी मैनेजर की गोली मारकर हत्या उत्तर प्रदेश के Budaun जिले में गुरुवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां (HPCL) के प्लांट में घुसकर प्रबंधक और उप प्रबंधक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार यह घटना मूसाझाग […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

अखिलेश यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से लिया आशीर्वाद, बोले– नकली संतों का होगा अंत

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सच्चे संतों का मार्गदर्शन समाज के लिए बेहद जरूरी है और ऐसे संतों का आशीर्वाद मिलने से “नकली संतों” का प्रभाव खत्म होगा। शंकराचार्य से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने कहा […]

Read More
Economy homeslider National

फरवरी में बढ़ी महंगाई, खुदरा मुद्रास्फीति 3.21% पर पहुंची

देश में फरवरी 2026 के दौरान खुदरा महंगाई दर में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक फरवरी में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 3.21 प्रतिशत हो गई, जबकि जनवरी 2026 में यह 2.75 प्रतिशत थी। यह आंकड़े National Statistical Office (NSO) द्वारा जारी किए गए हैं, जिनमें बताया गया है कि खाने-पीने की […]

Read More