गोंडा में प्रेम कहानी का दुखद अंत: युवती ने ट्रेन से दी जान

gonda bc760dc18cad9ac1c95daea76978bed9 1

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से प्रेम-प्रसंग से जुड़ी एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। गोंडा–लखनऊ रेल मार्ग पर पिपरी गांव के पास एक युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली, जबकि कुछ ही दूरी पर उसके प्रेमी का शव पेड़ से फांसी के फंदे से लटका मिला। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

मृतका की पहचान लक्ष्मी मौर्य (20) निवासी गुलरिहा, थाना विशेश्वरगंज, जनपद बहराइच के रूप में हुई है। वहीं मृतक युवक नीरज मौर्य (25) निवासी बखरिया झाला, थाना कौड़िया बताया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। जानकारी के मुताबिक, 21 दिसंबर को लक्ष्मी अपने घर से चली गई थी। इसके बाद परिजनों की शिकायत पर विशेश्वरगंज थाने में नीरज के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था। 24 दिसंबर को बहराइच में मजिस्ट्रेट के समक्ष लक्ष्मी का बयान दर्ज हुआ था, जिसमें उसने स्वयं को बालिग बताया और नीरज के साथ रहने की इच्छा जताई थी।

बृहस्पतिवार की शाम रेलवे कर्मचारियों ने पिपरी गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवती का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान लक्ष्मी मौर्य के रूप में की। जांच के दौरान पुलिस को करीब 100 मीटर की दूरी पर एक पेड़ से नीरज मौर्य का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। युवक के जूतों पर खून के निशान भी पाए गए हैं, जिससे घटनाक्रम को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

इस मामले में इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि पहले युवती ने ट्रेन से आत्महत्या की और इसके बाद प्रेमी ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस यह भी जानने का प्रयास कर रही है कि आखिर दोनों ने यह कदम क्यों उठाया।

Spread the love

homeslider International

डिलीवरी बॉयज पर बेंगलुरु पुलिस का नया एक्शन, फाइन की जगह क्लास

Delivery Boys : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले डिलीवरी बॉयज के लिए पुलिस ने सजा का तरीका बदल दिया है। अब पहली बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर डिलीवरी एजेंटों से जुर्माना वसूलने के बजाय उन्हें चार घंटे का अनिवार्य ट्रैफिक सेफ्टी लेक्चर अटेंड करना होगा। पुलिस का मानना है […]

Spread the love
Read More
Shubham Murder Case
Crime News

बहुचर्चित शुभम हत्याकांड: फरार चल रहा इनामी बदमाश मोनू यादव दबोचा गया

छिपकर रह रहे हत्यारोपी को यूपी STF ने राजस्थान से दबोचा सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Shubham Murder Case :  राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में बीते 14 जुलाई 20219 को टैक्सी बुक कराने के बाद चालक शुभम पांडेय की लूट के इरादे से हत्या करने वाले फरार चल […]

Spread the love
Read More
homeslider International

अलर्ट रहें, सलाद दे सकती है जानलेवा बीमारी ,इस देश में मची तबाही

Devika Rani : अगर आप या आपके संबंधी अमेरिका में रहते हैं और सलाद आपके मील का भी जरूरी हिस्सा है, तो सावधान हो जाने की जरूरत है। दरअसल अमेरिका में इस समय एक बेहद खतरनाक और तेजी से फैलने वाले परजीवी ने हाहाकार मचा रखा है। इसकी वजह से हजारों अमेरिकी गंभीर रूप से […]

Spread the love
Read More