देश के प्रधानमंत्री के आगमन पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, भारी संख्या में पुलिस के जवान रहेंगे तैनात

Untitled 6 copy 22
  • कार्यक्रम स्थल के पास होगा कड़ा सुरक्षा घेरा
  • ATS, STF, पैरामिलिट्री व स्थानीय पुलिस रहेगी मुस्तैद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर राजधानी लखनऊ में सुरक्षा-व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस के जवान मुस्तैद रहेंगे। डीजीपी राजीव कृष्ण व पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर सहित कई जिम्मेदार पुलिस अफसरों ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल व उसके आसपास सुरक्षा बंदोबस्त का जायजा लेते हुए अधीनस्थों को कड़े दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम की सुरक्षा-व्यवस्था में एंटी टेररिस्ट (एटीएस) एसटीएफ, पैरामिलिट्री के जवान मुस्तैद रहेंगे। कार्यक्रम स्थल के आसपास कमांडो व पुलिसकर्मियों का कड़ा सुरक्षा घेरा रहेगा।

कार्यक्रम की सुरक्षा में पर पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी, पीएसी कंपनी, पैरामिलिट्री फोर्स व भारी मात्रा में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के मुताबिक सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल पर लगातार एंटीसेबोटाज चेकिंग कराई जा रही है। गुरुवार को भी गहन चेकिंग के बाद ही लोगों को भीतर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। लोगों को कार्यक्रम स्थल या फिर आसपास धुम्रपान जैसे वस्तुओं व अन्य कोई सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम स्थल और आसपास सुरक्षाकर्मियों का घेरा रहेगा। पुलिस कार्यक्रम स्थल से लेकर शहर के प्रमुख स्थानों पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। प्रवेश द्वारों पर मेंटल डिटेक्टर से सघन चेकिंग के बाद ही किसी को भीतर जाने दिया जाएगा।

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Today’s Horoscope मेष- घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल-पुथल रह सकती है। आज गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव हो सकता है। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जाएगी। शुभ व्यय होगा। नौकरी पेशा वर्ग को उन्नति मिल सकती है। मन को शांति मिलेगी। वृष- आपके खर्चे कम हो जाएंगे […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

साइबर फ्राड पर जागरूक करेगी कमिश्नरेट पुलिस

Green Gas मीटर अपडेट के नाम पर ठगी करने के मामले में पुलिस लोगों से सावधान रहने के लिए किया अपील किसी भी अनजान कॉल आने पर क्लिक न करें- आईपीएस अधिकारी किरन यादव ए अहमद सौदागर Lucknow : साइबर फ्राड करने वाले शातिरों से आम जनता को बचाने के लिए लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस जागरूकता […]

Read More
Ara:
homeslider Uttar Pradesh

छठ-दीपावली पर घर लौटना होगा आसान, दिल्ली से बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Ara: दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत की घोषणा की है। त्योहारों के समय ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए दिल्ली और आनंद विहार से बिहार, बंगाल तथा पूर्वोत्तर के विभिन्न शहरों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों का […]

Read More