जनपद बलिया चर्चित आयुष हत्याकांड: हत्या में शामिल चार बदमाश पुलिस मुठभेड़ में हुए लंगड़े, एक को दौड़ाकर पकड़ा

Policeman shot
  • जनपद कार, अवैध तमंचा व मोटरसाइकिल बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बलिया जिले के बेल्थरा रोड क्षेत्र निवासी आयुष यादव हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में शनिवार देर रात हुई पुलिस मुठभेड़ में हत्या में शामिल चार बदमाश घायल हो गए। जबकि एक बदमाश को पुलिस ने दौड़ाकर धरदबोचा। पूछताछ में बदमाशों ने बीते 13 दिसंबर को राहुल उर्फ आयुष यादव की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिससे हत्याकांड की साजिश का खुलासा हुआ।

अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में कुछ बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां दो चार पहिया जनपद वाहन और एक मोटरसाइकिल खड़ी मिली। पुलिस टीम घेरेबंदी कर उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा , लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में चार बदमाश घायल हो गए। एक बदमाश मौके से फरार हो गया था, जिसे बाद में पकड़ लिया गया। घायल बदमाशों की पहचान नितिश यादव, दिलीप यादव और सतीश यादव (सभी निवासी थाना भीमपुरा) के रूप में हुई है। एक अन्य बदमाश ने अपना नाम राहुल वर्मा निवासी थाना उभांव बताया।

पूछताछ के दौरान, इन आरोपियों ने बीते 13 दिसंबर को राहुल उर्फ आयुष यादव की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, नितिश, दिलीप और सतीश सीधे तौर पर आयुष यादव की हत्या को अंजाम देने वाले शूटर थे। एएसपी ने बताया कि राहुल वर्मा मुखबिरी का काम करता था। आयुष यादव की हत्या की साजिश राहुल वर्मा के भाई रोहित वर्मा, पवन सिंह, राज वर्मा और राबिन सिंह ने मिलकर रची थी। इस साजिश में आनंद वर्मा निवासी ग्राम डूमरी, थाना रामपुर (मऊ) को अहम कड़ी बताया गया है। उसने शूटरों को उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 7.82 बोर पिस्टल (1 खोखा, 2 जिंदा कारतूस), .32 बोर पिस्टल (2 खोखा, जिंदा कारतूस), .315 बोर तमंचा (खोखा व जिंदा कारतूस), दो चार पहिया वाहन (हैरियर और औरा), एक बाइक बरामद किया है।

Jail
Crime News homeslider

खैनी की लत पड़ी भारी! 18 दिन की जेल, 18 लाख जुर्माना

Jail बहरीन एयरपोर्ट पर 18 दिन कस्टडी में रहे यूपी के सौरभ राय आजमगढ़ के युवक को विदेश में तंबाकू और चूना ले जाना पड़ा महंगा कस्टम की कार्रवाई के बाद पुलिस और सीआईडी ने की पूछताछ परिवार की कोशिशों के बाद 18 नवंबर को मिली रिहाई लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक कहावत है राजा […]

Read More
Jhalawar
Crime News

झालावाड़ में बहू ने ससुर पर चाकू से किया हमला

Jhalawar: राजस्थान के झालावाड़ जिले में पारिवारिक विवाद के चलते हिंसा की एक घटना सामने आई है। जिले के उन्हेल थाना क्षेत्र के बेडला गांव में परिवार के सदस्यों के बीच हुई कहासुनी ने गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के दौरान बहू ने गुस्से में आकर अपने ससुर पर कटारनुमा चाकू से […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

ANTF यूनिट गौतमबुद्धनगर: एक करोड़ सात लाख की अवैध हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

इनके पास से 533 ग्राम अवैध हेरोइन, एक मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल व 400 रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: यूपी में मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले तस्करों का गोरखधंधा बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था अपराध के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिरीक्षक […]

Read More