इन राशियों को होगा व्यापार में नुकसान…जानें आज का राशिफल

Horoscope NayaLookNews

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा–दशा भी आपके उतार–चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता रहता है।

राजेन्द्र गुप्ता

मेष : आज का दिन आपको आगे बढ़ाने वाला होगा और आपका कॉन्फिडेंस बहुत मजबूत होगा, जिसकी वजह से अपने कई कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। मेहनत और सही तरीके से किये जाने वाले काम से लाभ होगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। खर्चे हल्के-फुल्के रहेंगे। घर में सुख शांति रहेगी। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और जीवनसाथी के लिए कोई नई चीज खरीद कर ला सकते हैं। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अपने प्रिय को अपने दिल की बात कहने का मौका मिलेगा और उनसे नजदीकी बढ़ेगी।

वृष : आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा आपको अपने निजी जीवन और पेशेवर जीवन में तालमेल बिठाना पड़ेगा। इससे आपको एक राहत महसूस होगी। परिवार में आपकी स्थिति मजबूत होगी और आप कहीं शहर से बाहर अथवा देश से बाहर जाने का विचार बनाएंगे। प्रेम जीवन में आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका प्रिय इनकम बढ़ाने का कोई तरीका आपको बता सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। जीवनसाथी की वैल्यू बढ़ेगी और उनको बहुत मान देंगे। आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी।

मिथुन : आज का दिन अनुकूलता लेकर आएगा और आप किसी बात पर बहुत सोच विचार करेंगे। आपको पता लगेगा कि आपने अब तक क्या खोया है और क्या पाया है। इससे जीवन को सही तरीके से देख कर आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। व्यापार में नुकसान होने की संभावना बन रही है। इस ओर थोड़ा ध्यान दें। नौकरी करने वालों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा लेकिन वह भी अपने काम को लेकर पूरी तरह से संतुष्ट नहीं रहेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी और आपको अच्छा धन लाभ होगा। दांपत्य जीवन में ताजमहल बढ़िया होगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के साथ प्यार से पेश आएंगे।

कर्क : आज का दिन आपके लिए मजबूत है। आप जिन परेशानियों से चिंतित थे, आज उनका कोई इलाज आपको मिल जाएगा। आपका व्यापार मजबूत रहेगा और कोई नया आईडिया आप अपने व्यापार में लगाएंगे। आपकी इनकम अच्छी रहेगी और उससे आप सुख संसाधनों पर भी खर्च करेंगे। मनोरंजन में वक्त बिताएंगे। प्रेम जीवन में बढ़िया समय रहेगा। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन आज खुशनुमा रहेगा।

करोड़ों का खर्च फिर भी चीनी मिलों के हालात जर्जर

सिंह : आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आप अपने जीवनसाथी से अच्छा तालमेल बिठाने में कामयाब रहेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतें आ सकती हैं और आपका अपने प्रिय से किसी बात को लेकर मन खट्टा हो सकता है। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास रंग लाएंगे। आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे और कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी। आपकी सेहत में भी सुधार होगा।

कन्या : आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको अपनी सेहत की चिंता रहेगी। शाम तक चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। आपकी इनकम अच्छी रहेगी लेकिन अपनी संतान को लेकर कुछ परेशानी महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा लेकिन जीवन साथी थोड़ा चिड़चिड़ा व्यवहार कर सकता है। प्रेम जीवन में आपको आज शांति रखने का प्रयास करना चाहिए। काम के सिलसिले में आप काफी मेहनत करेंगे और उसका अच्छा फल भी आपको मिलेगा।

तुला : आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। आज अपने दिल की सुनें और किसी भी इच्छा को दबाने की कोशिश ना करें। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। खर्चे थोड़े रहेंगे। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। मकान को तोड़कर फिर से बनाने का विचार बना सकते हैं। काम के सिलसिले में दिन कमजोर रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा और जीवन साथी से कहासुनी हो सकती है। प्रेम जीवन जीने वालों को आज खुशी के पल मिलगे और प्रिय के बर्ताव से भी खुशी होगी।

वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा और भविष्य को ध्यान में रखकर आज आप कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। आपकी ऊर्जा बहुत अधिक रहेगी जिससे किसी एक स्थान पर  टिक कर बैठने की बजाय आप कई कामों को एक साथ करना चाहेंगे। परिवार में शांति रहेगी। परिवार के कार्यकलापों पर ध्यान देंगे और अपनी जिम्मेदारी समझेंगे। दांपत्य जीवन प्रेम और रोमांस से भरपूर रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें अपने प्रिय से कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। काम के सिलसिले में आपका दिन खुशनुमा रहेगा।

ये भी पढ़े

Breaking News : रांची में नीतीश पर FIR दर्ज

धनु : आज का दिन बढ़िया रहेगा। जरूरी काम से जाना पड़ सकता है। नौकरी में अधिक प्रयास करेंगे, जिससे अपने काम को लोगों के सामने ला सकें। व्यापार करने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे।दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति का समय रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को अपने प्रिय के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है, उन्हें मनाने की कोशिश करें। आपकी सेहत मजबूत रहेगी लेकिन मौसम में बदलाव से सावधान रहें।

मकर : आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज समय व्यर्थ की बातों में ना करें और अपने जीवन की प्राथमिकताओं पर ध्यान दें। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे हासिल होंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी। आपकी इनकम भी अच्छी रहेगी। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन मानसिक रूप से थकावट महसूस कर सकते हैं। आज खुद पर ध्यान देंगे और अपनी गाड़ी की भी साफ-सफाई करेंगे।

कुंभ : आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। परिवार वालों ने आपकी तारीफ करेंगे जिससे आपका दिल खुश हो जाएगा। परिवार वालों का शुक्रिया व्यक्त करेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होने से मन कुछ आशंकित रहेगा। इनकम सामान्य रहेगी, इसलिए आपको थोड़ा बोझ महसूस हो सकता है। कुछ नया प्रयास करेंगे, जिससे अपनी इनकम को बढ़ा सकें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आपके प्रिय का मूड खराब हो सकता है। उसकी वजह जानकर उनकी मदद करने की कोशिश करें।

मीन : आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। इनकम सामान्य रहेगी मगर खर्चे बढ़ेंगे। मानसिक तनाव से मुक्ति पाने के लिए मेडिटेशन करें। इनकम ठीक रहेगी। बस खर्चों का तालमेल मिटाएं। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपके बॉस से किसी बात को लेकर आपके झड़प हो सकती है, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे पल अपने प्रिय के साथ बिताने को मिलेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी।

Spread the love

Crime News homeslider

सुल्तानपुर: शिक्षक और उनकी पत्नी की उन्हीं के स्कूल में निर्मम हत्या

दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही इलाके में फैली सनसनी स्कूल परिसर में खून से लथपथ पड़ा मिला दंपति का शव पुलिस को मौके से कुल्हाड़ी व फावड़ा बरामद, पुलिस अधिकारी मौके पर कादीपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : सूबे में सनसनीखेज वारदात होने का सिलसिला थम नहीं […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज ग्रहों की चाल से किसे मिलेगा लाभ?

Today’s Horoscope मेष : अपने व्यवहार को बदलें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आज का दिन खराब कर सकता है। निवेश में वृद्धि होगी। रचनात्मक रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक मामले यथावत रहेंगे। वृषभ : अपने निजी कार्यों के लिए समय की कमी रहेगी। घर-परिवार की परेशानी से दु:ख होगा। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहना जरूरी है। कार्यक्षेत्र […]

Spread the love
Read More
homeslider Religion

खुद का भविष्य जानने के दस तरीके

Astrology : हर व्यक्ति खुद का या दूसरों का भविष्य जानने को बहुत उत्सुक रहता है तभी तो देश में लाखों ज्योतिषी और बाबा लोग मौजूद हैं लेकिन क्या सचमुच ही ये लोग आपका भविष्य बताने में सक्षम हैं? हम आपको बताना चाहते हैं कि ऐसे कौन से तरीके हैं जिससे आप अपना भविष्य जान […]

Spread the love
Read More