हिजाब खींचने पर पाकिस्तानी डॉन ने नीतीश को दी धमकी, एक्शन में बिहार पुलिस

Untitled 14 copy 10
  • संजय निषाद उवाच: नक़ाब छू दिया तब एतना हो गया, कहीं और छू देते तो क्या हो जाता,
  • गिरिराज सिंह उतरे नीतीश के समर्थन में

नया लुक ब्यूरो

नीतीश कुमार के हिजाब खींचने से सियासत गर्मा गई है तो उधर पाकिस्तान में भी माहौल गरम हुआ है। पाकिस्तानी डॉन शहज़ाद भट्टी ने भी नीतीश कुमार को धमकी दी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर पाकिस्तान तक में हंगामा मचा है। पिछले दिनों सीएम नीतीश ने एक मुस्लिम महिला के चेहरे से हिजाब सरका दिया था जिसे लेकर पाकिस्तान के कट्टरपंथी भड़के हुए हैं। पाकिस्तान में मौलाना से लेकर हुकमरान तक नीतीश कुमार की निंदा कर रहे हैं। नीतीश कुमार को पाकिस्तानी डॉन शहज़ाद भट्टी ने भी धमकी दी है।

‘माफी मांगो, फिर मत कहना चेतावनी नहीं दी’

दरअसल 15 दिसंबर को एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नियुक्ति पत्र बांट रहे थे। इस दौरान एक महिला डॉक्टर हिजाब पहनकर आई तो नीतीश कुमार ने पूछा कि यह क्या है और उसे अपने हाथ से सरका दिया। सीएम नीतीश के इस कदम से भारत में सियासत गर्मा गई है तो उधर पाकिस्तान में भी हाहाकार मचा हुआ है। हिजाब मामले में शहजाद भट्टी ने वीडियो जारी करके कहा है कि नीतीश कुमार सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें वरना बाद में ये मत कहना की चेतावनी नहीं दी गई थी। वीडियो में शहजाद भट्टी कहते दिख रहा है, ”अच्छा जी… सारे लोगों ने देखा होगा ये बिहार वाले ने क्या हरकत की है। सलमान… एक बेटी के साथ। बाद में ये तुम लोग कहते हो मेरे ऊपर चीज़ें लगाते हो कि शहज़ाद भट्टी ने ये कर दिया, शहज़ाद भट्टी ने वो कर दिया। इसको आप ख़ुद से कहें इसके पास टाइम है ये माफ़ी मांग ले इस बच्ची से… इस औरत से.. तो बेहतर है… फिर बाद में तुम लोगों ने मेरे ऊपर चीज़ें डालनी हैं कि ये कर दिया, वो कर दिया। पहले तुम लोग ये नहीं देखते हो कि तुम लोग मुसलमान बच्चियों को इतने अच्छे ओहदे पर… इतने बड़े ओहदे पर बंदा बैठा है और वो किसी मुसलमान बेटी के साथ ये हरकत करे कुछ दिनों में माफ़ी मंगवा लो इससे। जो भी इदारे हैं, सरकार है या कुछ भी है बाद में फिर गिला नहीं करना बाद में फिर चीख़ें नहीं मारनी हैं बाद में फिर ये नहीं कहना कि शहज़ाद भट्टी ये…शहज़ाद भट्टी वो।

ये भी पढ़े

गोरखपुर में सन्नाटा क्यों पसरा है भाई!

धमकी के बाद एक्शन में बिहार पुलिस

पाकिस्तानी डॉन की इस धमकी के बाद बिहार पुलिस एक्शन में हैं। डीजीपी ने डॉन शहज़ाद भट्टी के वीडियो की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने पटना IG से वीडियो की जांच करने को कहा है। साइबर थाने में वीडियो की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नीतीश कुमार ने बहुत गलत काम किया : मौलाना

आपको बता दें कि पाकिस्तान में मौलाना से लेकर हुकमरान तक नीतीश कुमार की निंदा कर रहे हैं। पाकिस्तानी मौलाना मुसलमानों से अपील कर रहे हैं कि वो नीतीश कुमार की निंदा करें। वहीं पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मंत्री उज़मा बुखारी ने भी मुस्लिम महिला का हिजाब हटाने को लेकर नीतीश कुमार पर हमला बोला है।

नीतीश के सपोर्ट में गिरिराज सिंह

वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बचाव किया है। मुख्यमंत्री द्वारा हिजाब हटाने पर उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार ने कोई गलत काम नहीं किया है। अगर कोई नियुक्त पत्र लेने के लिए जा रहा है तो क्या वो अपना चेहरा नहीं दिखाएगी? ये कोई इस्लामिक देश है?…भारत में कानून का राज चलेगा। नीतीश कुमार ने सही किया।”। हिज़ाब विवाद पर संजय निषाद का बयान वायरल यूपी सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद कुछ ऐसा कह गए कि वह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना वाले दिन वीडियो में दिख रहा है कि महिला डॉक्टर नुसरत को सीएम नीतीश ने पहले नियुक्ति पत्र दिया। इसके बाद पूछा कि ये क्या है? फिर उन्होंने हिजाब को नीचे किया। पीछे से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ऐसा करने से रोक भी रहे थे। बगल में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और अन्य अधिकारी हंसते दिखाई पड़े। वहीं, इस घटना के बाद यूपी सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने विवादित बयान दिया है।

ये भी पढ़े

हिन्दुओं की आस्था को रौंद कर आगे बढ़ने की कट्टरपंथी सोच

संजय निषाद का पूरा बयान

संजय निषाद ने कहा, ”वो भी तो आदमी हैं। नकाब छू दिया तो इतना हो गया, कहीं और छूते तब क्या हो जाता। कहीं चेहरा वेहरा छुआ जाता, कहीं और उंगली पड़ जाती तो क्या होता।” संजय निषाद के इस बयान पर विवाद हो रहा है।

विवाद बढ़ने पर दी सफाई

विवाद बढ़ने और भारी आलोचना का सामना करने के बाद अब संजय निषाद ने सफाई दी है। मंत्री ने कहा, “मैंने सिर्फ बात को टालने और विवाद न बढ़े इसलिए ऐसा कहा था। गांव देहात में, पूर्वांचल में बात टालनी होती है तो कहते हैं कि फलनवा ई बतिया कहल अउर कुछ नाहीं कहल नै, छोड़ै जाए दा।” आगे उन्होंने कहा, ”मैंने हंसते हुए सहज भाव में ऐसी बात कही थी। अगर किसी को उनके बयान का बुरा लगा तो मैं अपनी बात वापस लेता हूं।” हिज़ाब विवाद मामले में यूपी में सपा सांसद इकरा हसन और उधर कश्मीर में महबूबा मुफ्ती भी भड़की हुई हैं।

Spread the love

US Iran peace deal news 
homeslider National

वैश्विक तनाव में राहत: US-Iran डील का भारत ने किया समर्थन

US Iran peace deal news  : अंतरराष्ट्रीय राजनीति में लंबे समय से चला आ रहा तनाव आखिरकार एक बड़े मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिका और ईरान के बीच वर्षों से चल रही तनातनी अब शांति समझौते की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। दोनों देशों ने एक प्रारंभिक समझौते की घोषणा की है, जिसे […]

Spread the love
Read More
PM Modi Slovakia Visit
homeslider International

ब्रेड और नमक से हुआ PM मोदी का स्वागत, स्लोवाकिया की इस परंपरा के पीछे छिपा है खास संदेश

PM Modi Slovakia Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने ऐतिहासिक स्लोवाकिया दौरे पर राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंच गए हैं। होटल पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों ने “मोदी-मोदी” और “भारत माता की जय” के नारों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। इस दौरान पीएम मोदी का […]

Spread the love
Read More
MLA Rajeshwar Singh
Central UP homeslider Uttar Pradesh

विधायक राजेश्वर सिंह के प्रयास से उतरेठिया व्यापार मंडल को मिली बड़ी सौगात

MLA Rajeshwar Singh केएन सिंह ने मंत्रोच्चारण के साथ किया शौचालय निर्माण का भूमि पूजन,व्यापारियों में खुशी उतरेठिया में व्यापारियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, सुलभ शौचालय का हुआ भूमि पूजन विजय श्रीवास्तव उतरेठिया व्यापार मंडल की लंबे समय से चली आ रही सुलभ शौचालय की मांग आखिरकार पूरी हो गई। विधायक राजेश्वर सिंह के प्रयास […]

Spread the love
Read More