हेमंत के दिल्ली दौरे के निहितार्थ: झारखंड में बन सकते हैं सत्ता के नये समीकरण

Untitled 4 copy 18
  • कांग्रेस से पल्ला झाड़कर हेमंत थाम सकते हैं बीजेपी का दामन,
  • बीजेपी अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक दल के नेता की गुपचुप मुलाकात दे रहे संकेत,

रंजन कुमार सिंह

झारखंड सरकार में क्या सब कुछ ठीक चल रहा है? कांग्रेस को भले ही यह भरोसा हो कि झारखंड सरकार में सब सामान्य है, लेकिन पिछले कई घटनाक्रम असामान्य स्थितियों की ओर ही इशारा कर रहे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के प्रमुख और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लगातार दिल्ली दौरों को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि झारखंड में नए सत्ता समीकरण बन सकते हैं। इसी बीच झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव और झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की एक रहस्यमयी मुलाकात का वीडियो सामने आ गया है। यह झारखंड की राजनीति में असामान्यता को बल देने वाला है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन इन दिनों दिल्ली के दौरे पर हैं। उनके बुधवार को रांची लौटने की संभावना है। बीते 15 दिनों में वे दूसरी बार दिल्ली के दौरे पर गए हैं। कहने को तो वे झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के बेटे के रिसेप्शन में शामिल होने के लिए गए थे, लेकिन कहा जा रहा है कि यह दौरा सिर्फ इतने तक ही सीमित नहीं है। वे एक बार फिर बीजेपी के दिग्गज नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। झारखंड का एक सीसीटीवी फुटेज इन दिनों चर्चा में है। इस वीडियो में झारखंड विधानसभा के कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को कुछ कागजात देते हुए नजर आ रहे हैं। यह कौन से पेपर हैं? क्या यह कोई लिस्ट है?

वीडियो में दिख रहा है कि बाबूलाल मरांडी धीमे कदमों से आगे बढ़ते हैं और विपरीत दिशा से प्रदीप यादव उनके समीप पहुंचते हैं। यादव उनको कुछ पेपर देते हैं। बाबूलाल मरांडी पेपर को देखते हैं और यादव उनसे चर्चा करते हुए, पेपर पर उंगली से कुछ दिखाते हैं। इस छोटी सी मुलाकात के बाद दोनों नेता विपरीत दिशाओं में रवाना हो जाते हैं। झारखंड में सियासी बदलाव होने की अटकलों के बीच यह रहस्यमयी मुलाकात चर्चा में है। दरअसल, झारखंड के गवर्नर संतोष कुमार गंगवार के बेटे की बीते दिनों शादी हुई थी। शादी के बाद दिल्ली में रिसेप्शन भी हुआ। इस रिरेप्शन पार्टी में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए। हेमंत सोरेन सोमवार की दोपहर की दिल्ली पहुंच गए थे। बता दें, संतोष गंगवार के बेटे अपूर्व गंगवार 10 दिसंबर को संजना के साथ विवाह बंधन में बंधे थे। संतोष गंगवार के बेटे के रिसेप्शन के बीजेपी के कई दिग्गज नेता भी शामिल हुए। जाहिर सी बात है, जब रिसेप्शन में बीजेपी के नेता और सीएम हेमंत सोरेन होंगे तो दोनों के बीच बातजीत भी हुई होगी।

Petrol and Diesel
Business homeslider

पेट्रोल-डीजल तीन रुपये महंगा, जनता को लगा महंगाई का जोरदार झटका

2022 के बाद पहली बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट, आम आदमी परेशान देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ा इजाफा कर दिया गया है। शुक्रवार 15 मई से पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में तीन -तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी लागू हो गई है। लंबे समय बाद ईंधन की कीमतों में […]

Read More
masik shivratri 2026
homeslider Religion

Masik Shivratri 2026 : आज रात महादेव की पूजा का सबसे श्रेष्ठ समय, भूलकर भी न करें ये गलतियां!

राजेन्द्र गुप्ता हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भोलेनाथ की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती हैं और जीवन में सफलताएं मिलती हैं। मासिक […]

Read More
HoroscopeNayaLook
Astrology homeslider

शुक्रवार को चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें अपनी किस्मत!

शुक्रवार का यह दिन आपके जीवन में खुशियों की दस्तक देगा या संघर्ष की चुनौती? ग्रहों के गोचर और नक्षत्रों के प्रभाव से मेष से लेकर मीन तक, सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। अपनी राशि के अनुसार जानें, कहाँ मिलेगा किस्मत का साथ और कहाँ बरतनी होगी […]

Read More