गुडंबा: खुले नाले से छीना परिवार का सहारा

death sixteen nine 2 sixteen nine e1714980622977
  • ई-रिक्शा सहित गिरा, चालक की मौत
  • रिंग रोड पर हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। गुडंबा क्षेत्र के रिंग रोड पर सड़क किनारे बने नाले एक ई-रिक्शा चालक की जान ले ली। वह ई-रिक्शा लेकर रोजी-रोटी के लिए निकले थे कि खुले नाले रिक्शा सहित जा गिरे। नाले में गिरते ही उनकी मौत हो गई। घरवाले अब आंसू बहाते हुए अपनी किस्मत को कोस रहे हैं। गुडंबा थाना क्षेत्र सीमांत नगर कंचना बिहारी मार्ग स्थित कल्याणपुर निवासी 55 वर्षीय लखन कश्यप ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का जीवन यापन करते थे।

बताया जा रहा है कि रोज की तरह लखन बुधवार को ई-रिक्शा लेकर घर से निकले थे कि जैसे ही वह रिंग रोड पर पहुंचे कि अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा सहित खुले नाले में जा गिरे।  नाले में ई-रिक्शा गिरते ही आसपास के लोग दौड़े और काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक मनोज कुमार ने आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं स्थानीय लोग संदिग्ध मान रहे हैं, जबकि पुलिस का कहना है आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाला गया तो उसमें गिरते दिखाई दे रहे थे। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कई बिंदुओं पर भी छानबीन की जा रही है।

Spread the love

Untitled 21 copy
Crime News Uttar Pradesh

कृष्णानगर: प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी पति की हत्या

चचेरे मामा से लड़ी आंख तो पति को उतरवा दिया मौत के घाट पत्नी सहित दो गिरफ्तार, घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: काकोरी क्षेत्र के गोला कुआं टिकैत गंज निवासी 35 वर्षीय रामबाबू मौर्या ने जिस पुष्पा मौर्या को दिल दिया और उससे विवाह कर जिंदगी बीताने का वादा किया, लेकिन […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

सरोजनीनगर: डंफर की टक्कर से वैगनआर सवार उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह की मौत

खड़े डंफर में टकराने से हुई घटना का मामला हादसे की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में दौड़ी शोक की लहर, पुलिस अधिकारी मौके पर ए अहमद सौदागर Lucknow: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के दरोगा खेड़ा पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार से जा रहे 52 वर्षीय उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह की वैगनआर सड़क किनारे पहले से खड़े […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

बुजुर्ग महिला कहीं लापता, पुलिस कर रही तलाश

ए अहमद सौदागर Lucknow:  चिनहट क्षेत्र स्थित गणेशपुर रहमान पुर निवासी मोनू कुमार की 70 वर्षीय मां प्रकाश कुमारी घर से टहलने के लिए निकलीं वापस घर नहीं लौटीं। घरवालों ने चिनहट कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई शिकायत में मोनू कुमार ने बताया कि उनकी मां […]

Spread the love
Read More