IPL 2026 में इस टीम के साथ होंगे CM उमर अब्दुल्ला

ipl 2026 omar abdullah delhi capitals 1 1765899943

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच उत्साह चरम पर है। इसी बीच मंगलवार को अबुधाबी में आयोजित मिनी ऑक्शन ने कई नई कहानियों को जन्म दिया। इस ऑक्शन में जम्मू-कश्मीर के बारामूला से ताल्लुक रखने वाले तेज गेंदबाज आकिब नबी डार पर पैसों की जमकर बारिश हुई। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 8.40 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। आकिब नबी की इस बड़ी उपलब्धि पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने खुशी जाहिर की और इसी के साथ उन्होंने IPL 2026 में अपनी पसंदीदा टीम का भी खुलासा कर दिया। सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि वह आगामी आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का समर्थन करेंगे।

घने कोहरे के चलते इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

मुख्यमंत्री ने इसके पीछे का कारण भी बताया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के युवा खिलाड़ी का दिल्ली कैपिटल्स में चयन पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। ऐसे में एक कश्मीरी खिलाड़ी को आगे बढ़ते देखने के लिए वह इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स को सपोर्ट करेंगे। सीएम उमर अब्दुल्ला ने आकिब नबी डार को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि आकिब की मेहनत और संघर्ष यह साबित करता है कि प्रदेश के खिलाड़ी भी देश और दुनिया के बड़े मंच पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में इस बार कई रिकॉर्ड बने। ऑस्ट्रेलिया के ऑल-राउंडर कैमरन ग्रीन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा। इससे यह साफ हो गया कि टीमें इस बार संतुलित और मजबूत स्क्वॉड बनाने पर पूरा फोकस कर रही हैं।

National Religion

अयोध्या से नेपाल के जनकपुर धाम तक चलेगी सीधी ट्रेन, 23 नवंबर को PM मोदी-बालेंद्र शाह करेंगे उद्घाटन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Ayodhya: नेपाल और भारत सरकार प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह की आगामी भारत यात्रा के दौरान अयोध्या और जनकपुर के बीच एक सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, शाह 22 नवंबर को भारत की यात्रा पर जाएंगे और अगले दिन इस सेवा का उद्घाटन होने की उम्मीद […]

Read More
National

पत्रकारिता का जनाजा और पत्रकारों की बेबसी

Freedom of the Press: राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर देशभर में पत्रकारिता की स्वतंत्रता, निष्पक्षता और लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका पर बड़े-बड़े भाषण होंगे। प्रेस क्लबों में कार्यक्रम होंगे, मंचों पर सम्मान समारोह आयोजित होंगे और पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास को याद किया जाएगा। लेकिन इन औपचारिक आयोजनों के बीच एक सवाल शायद ही कोई […]

Read More
Lucknow
Health National Uttar Pradesh

आयुष्मान के 112 पैकेज सरकारी अस्पतालों के हवाले, बढ़ेगा मरीजों का संकट?

बिना क्षमता सरकारी अस्पतालों पर बोझ डालना, गरीबों के लिए पड़ेगा भारी? विजय श्रीवास्तव Lucknow: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ (AB-PMJAY) में आगामी एक दिसंबर 2026 से लागू होने जा रहे एक बड़े बदलाव ने करोड़ों लाभार्थियों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के […]

Read More