फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड के ऑडिशन में 100 से अधिक ने किया प्रतिभाग

Untitled 3 copy 11

देहरादून। उत्तराखंड की प्रतिभाशाली युवतियों के लिए फेमिना मिस इंडिया बनने का सपना अब और करीब आ गया है। मंगलवार को सेंट्रियो मॉल स्थित स्काई लाउंज में आयोजित फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड-2025 के ऑडिशन में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अब तक मिस इंडिया के ऑडिशन के लिए युवतियों को दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन पहली बार देहरादून में ही ऑडिशन आयोजित किए गए, जिससे राज्य की युवतियों को अपने ही शहर में राष्ट्रीय मंच तक पहुँचने का अवसर मिला। इसके तहत यही फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड के ऑडिशन हुए।

इस मौके पर फेमिना मिस इंडिया के डायरेक्टर बेनेट नाथन ने बताया कि सिनमिट कम्युनिकेशंस के पास अब हमारी ऑफिशियल फ्रेंचाइजी है। जिसके तहत ये उत्तराखंड में फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड के ऑडिशन करा रहे है। इस अवसर पर सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी ने बताया कि यह उत्तराखंड की युवतियों के लिए एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद ऑडिशन को ओपन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ऑडिशन में चयनित युवतियों को आगे चलकर फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर राजीव मित्तल ने बताया कि मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में रुचि रखने वाली युवतियों को अधिक से अधिक मंच उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Spread the love

Pakistan Army Operation
homeslider International

TTP के खिलाफ पाक सेना का बड़ा ऑपरेशन, खैबर पख्तूनख्वा में 10 आतंकी ढेर

Pakistan Army Operation : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आतंकियों को ढेर कर दिया है। यह अभियान दक्षिण वजीरिस्तान और अपर दीर जिलों में चलाया गया। पाकिस्तानी सेना की मीडिया इकाई इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने शुक्रवार को इस ऑपरेशन की जानकारी दी। […]

Spread the love
Read More
Bihar homeslider

पटना में युवक की मौत पर बढ़ा बवाल, 10 गाड़ियां और ट्रैफिक पुलिस चौकी फूंकी

Bihar News : बिहार की राजधानी पटना में सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद शुक्रवार सुबह जमकर बवाल हो गया। घटना अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास की है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। […]

Spread the love
Read More
homeslider Life Style

Handloom Day 2026: बनारसी से कांजीवरम तक, जानिए भारत के राज्यों की मशहूर हैंडलूम साड़ियां

National Handloom Day 2026 : भारत की पहचान सिर्फ उसकी विविध संस्कृतियों और परंपराओं से ही नहीं, बल्कि यहां की सदियों पुरानी हस्तकरघा कला से भी है। गांवों, कस्बों और छोटे शहरों में आज भी हजारों कारीगर अपने हाथों से खूबसूरत कपड़े और डिजाइन तैयार कर रहे हैं। खासतौर पर भारतीय हैंडलूम साड़ियां अपनी कला, […]

Spread the love
Read More