प्रदोष व्रत आज  है जानिए शुभ तिथि व शुभ मुहूर्त और विधि

Lord Shiva and Parvati

राजेन्द्र गुप्ता 

प्रदोष व्रत को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है। हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस समय भगवान शिव अत्यंत उदार होते हैं और अपने भक्तों को अपार सुख प्रदान करते हैं। ऐसे में साल का अंतिम प्रदोष व्रत होने के कारण इसका महत्व और भी बढ़ जाता है।

प्रदोष व्रत की तिथि

पंचांग के अनुसार पौष मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 16 दिसंबर , मंगलवार रात 11 बजकर 58 मिनट से शुरू होकर 18 दिसंबर, गुरुवार को रात 2 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि और प्रदोष काल की गणना के आधार पर साल का अंतिम प्रदोष व्रत 17 दिसंबर 2025, बुधवार को ही रखा जाएगा।

प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त

बुधवार के दिन पड़ने पर इसे बुध प्रदोष व्रत कहा जाएगा। यह व्रत व्यापार और करियर में प्रगति दिलाने वाला माना जाता है। प्रदोष काल 17 दिसंबर 2025, बुधवार को शाम 5 बजकर 27 मिनट से रात 8 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। इस काल को भगवान शिव की पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। इस दिन सूर्यास्त से लगभग 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद तक यानी प्रदोष काल में पूजा अत्यधिक फलदायी मानी जाती है।

प्रदोष व्रत की धार्मिक मान्यता

धार्मिक मान्यता के अनुसार, प्रदोष व्रत रखने से व्यक्ति के जीवन में आने वाले संकट और दोष धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। इस दौरान शिवलिंग पर जल, दूध, बेल पत्र, फूल और धूप-दीप अर्पित कर पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होता है। मान्यता है कि लगातार 11 प्रदोष व्रत रखने से सभी कष्ट, पाप और दुख दूर होते हैं और भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। विवाह की इच्छा रखने वाली कन्याओं को इस दिन माता पार्वती को लाल चुनरी अर्पित करनी चाहिए।

प्रदोष व्रत की पूजा विधि

  • प्रदोष व्रत के दिन स्नान कर साफ वस्त्र पहने।
  • घर के मंदिर या शिवालय में बेलपत्र, गंगाजल, दही, दूध, शहद आदि से अभिषेक करें।
  • शिवलिंग पर चंदन, अक्षत, फूल, धूप–दीप, नैवेद्य अर्पित करें।
  • शाम के समय स्नान कर या स्वच्छ होकर शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
  • इसके बाद “ॐ नमः शिवाय” या महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।
  • प्रदोष काल में भगवान शिव और माता पार्वती पूजा और आरती करें।
  • पूजा संपन्न होने पर भगवान को भोग लगाएं और प्रसाद खुद भी ग्रहण करें।

Spread the love

Mumbai
homeslider Maharastra

IIT बॉम्बे हॉस्टल में बड़ा बदलाव, सीलिंग फैन की जगह लगाए जाएंगे वॉल-माउंटेड फैन

Mumbai: IIT बॉम्बे में B.Tech छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, संस्थान के हॉस्टल कमरों से सीलिंग फैन हटाकर उनकी जगह दीवार पर लगाए जाने वाले वॉल-माउंटेड फैन लगाने का काम शुरू किया गया है। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के रहने […]

Spread the love
Read More
Parivartini Ekadashi
homeslider Politics

परिवर्तिनी एकादशी 2026: आज भगवान विष्णु की करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और व्रत विधि

Parivartini Ekadashi: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को परिवर्तिनी एकादशी, पार्श्व एकादशी और वामन एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत रखने से पुण्य की […]

Spread the love
Read More
Mumbai
Crime News homeslider Maharastra

IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे मौत मामले में CCTV से सामने आया घटनाक्रम

Mumbai: IIT बॉम्बे के 22 वर्षीय BTech छात्र साहिल रवींद्र वाकोडे की मौत के मामले की जांच में CCTV फुटेज अहम कड़ी बनकर सामने आई है। क्राइम ब्रांच की टीम परीक्षा हॉल से लेकर कैंपस और हॉस्टल तक लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच कर रही है। जांच का उद्देश्य साहिल की मौत से पहले […]

Spread the love
Read More