दूल्हा तो मोटा निकला…दुल्हन ने शादी से किया इंकार

Untitled 14 copy 8

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक व्यवसायी की शादी फेरों से ठीक पहले टूट जाने का मामला सुर्खियां बटोर रहा है। यह घटना कैंट थाना क्षेत्र की है, जहां दूल्हा ऋषभ सक्सेना बारात लेकर पहुंचे थे, लेकिन रस्में शुरू होने से पहले ही विवाद इतना बढ़ गया कि शादी रुक गई और पुलिस को दखल देना पड़ा। दोनों परिवार एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं, जिससे मामला और उलझ गया है। शादी की रात का माहौल शुरुआत में खुशगवार था। युगवीना लाइब्रेरी के पास आयोजित समारोह में डीजे की धुनें गूंज रही थीं, मेहमान नाच-गाना कर रहे थे। देर रात करीब दो बजे दूल्हा बग्गी पर सवार होकर दुल्हन के पास पहुंचा। इसी दौरान उसे थोड़ी नींद आ गई और उसने पानी पीया। दुल्हन पक्ष को यह देखकर शक हुआ कि दूल्हा नशे में है। यहीं से झगड़ा शुरू हुआ, जो देखते-देखते हंगामे में बदल गया।

दूल्हे ऋषभ का कहना है कि उन्हें बेवजह नशेड़ी करार देकर बदनाम किया गया। उनका आरोप है कि दुल्हन पक्ष ने उनके वजन पर तंज कसे, उन्हें ‘मोटा’ कहकर अपमानित किया और बॉडी शेमिंग की। ऋषभ ने दावा किया कि इसी वजह से शादी तोड़ दी गई। उन्होंने आगे कहा कि हंगामे में उनके परिवार-पिता, मां और बहन के साथ मारपीट हुई, गहने छीने गए। ऋषभ नशा न करने की बात दोहराते हैं और कहते हैं कि उनका परिवार धार्मिक है। दहेज मांगने के आरोपों को वे सिरे से नकारते हैं, बल्कि उल्टा दुल्हन पक्ष पर दबाव बनाने का इल्जाम लगाते हैं। मकान उनके नाम करने और 20 लाख रुपये देने की धमकी।
दूसरी तरफ, दुल्हन पक्ष की कहानी बिलकुल अलग है। उनके अनुसार, दूल्हा पक्ष ने आखिरी  में 20 लाख रुपये कैश और ब्रेजा कार की मांग की। मांग न मानने पर शादी से इनकार कर दिया गया। दुल्हन के परिवार ने दूल्हे और उनके परिजनों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें सात लोग नामजद हैं। पुलिस ने शुरुआती पूछताछ में दूल्हे और कुछ रिश्तेदारों को हिरासत में भी लिया था।

यह मामला दहेज जैसी सामाजिक कुरीति और बॉडी शेमिंग जैसे मुद्दों को एक साथ उजागर कर रहा है। दोनों पक्षों के बयान विरोधाभासी हैं, जिससे सच्चाई का पता लगाना मुश्किल हो रहा है। पुलिस जांच कर रही है और दोनों पक्षों से बयान लिए जा रहे हैं। फिलहाल दूल्हे पक्ष ने कोई औपचारिक शिकायत नहीं की है। ऐसे विवाद समाज में व्यवस्थित विवाह की कमजोरियों को दिखाते हैं, जहां छोटी गलत फहमियां या लालच बड़े संकट पैदा कर देते हैं।

Spread the love

Narendra Modi Donald Trump meeting
homeslider International

वैश्विक मंच पर भारत की बढ़त: G-7 में मोदी-ट्रंप की मुलाकात चर्चा में

Narendra Modi Donald Trump meeting : फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन इस बार कई मायनों में वैश्विक राजनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप  के बीच हुई मुलाकात ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष ध्यान […]

Spread the love
Read More
Trump's statement on Israel and Syria
homeslider International

मिडिल ईस्ट पर ट्रंप का बयान: सीरिया को बताया इजरायल से बेहतर, नेतन्याहू पर तंज

Trump’s statement on Israel and Syria : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पश्चिम एशिया की राजनीति पर बड़ा बयान देकर हलचल मचा दी है। ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि हिज्बुल्लाह जैसे संगठन से निपटने में इजरायल की तुलना में सीरिया […]

Spread the love
Read More
homeslider National

IVF से जन्मीं जुड़वां बेटियों का DNA नहीं मिला, गुरुग्राम कपल को लगा झटका

IVF DNA Mismatch Case : हर माता-पिता अपने बच्चों में अपनी झलक देखने की उम्मीद रखते हैं। लेकिन गुरुग्राम के एक दंपति के साथ जो हुआ, उसने उनके जीवन को पूरी तरह बदल दिया। IVF प्रक्रिया के जरिए जन्मीं उनकी जुड़वां बेटियों का DNA टेस्ट जब उनके साथ मैच नहीं हुआ, तो पूरा परिवार हैरान […]

Spread the love
Read More