गुडंबा में दुस्साहसिक वारदात: बीच सड़क पर पहले पीटा फिर ताबड़तोड़ वारकर मारा चाकू

knife Naya Look
  • पुलिस मौके पर, घायल अस्पताल में भर्ती

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बेखौफ अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं रहा। बदमाशों ने जब चाहा और जहां चाहा घटना को अंजाम दिया और पुलिस रोकथाम के नाम पर लकीर पीटती रही। बीते कुछ दिनों पहले सादामऊ गांव निवासी एक मासूम बच्चे की हुई हत्या के मामले में किसी नतीजे पर पहुंच भी नहीं पाई थी कि गुडंबा में बेखौफ हमलावरों ने एक युवक को बीच सड़क पर पहले पीटा। इतने पर सब्र नहीं हुआ तो ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर लहुलुहान कर सनसनी फैला दी।

बताया जा रहा है कि हमलावर युवक के ऊपर चाकू से वार करता रहा और आसपास के लोग तमाशबीन बने रहे। सूचना पाकर जब-तक पुलिस मौके पर पहुंचती कि इससे पहले चाकूबाज हमलावर मौके से भाग निकले। पुलिस घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक गुडंबा क्षेत्र के रहने वाला युवक कृष्णा राजपूत किसी काम से कहीं जा रहा था कि तभी कुछ युवकों ने उसे घेर लिया। बताया जा रहा है कि जबतक कृष्णा राजपूत कुछ समझ पाता कि हमलावर उसके ऊपर कहर बनकर टूट पड़े। बताया जा रहा है कि पुलिस दबंगों ने पहले पीटा फिर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वारकर कर जख्मी कर दिया। हमलावरों ने कृष्णा राजपूत पर इतनी बेरहमी से हमला क्यों किया इसके बारे में स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पुरानी रंजिश सहित कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन कर रही है।

Spread the love

Crime News homeslider Politics Uttar Pradesh

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के अस्पताल में ली अंतिम सांस

झारखंड की पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, सिमडेगा में शोक की लहर Ranchi : झारखंड की पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री विमला प्रधान का निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के सैमफोर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार रात करीब 8:40 बजे उन्होंने अंतिम सांस […]

Spread the love
Read More
Crime News

काकोरी: पहले पति ने किया था प्रेमा देवी की हत्या

हत्याकांड का राजफाश, कातिल गिरफ्तार, नाबालिग पुत्र पुलिस संरक्षण में जान लेने के बाद गोहरामऊ गांव के बाहर आम की बाग के पास नहर की पटरी पर फेंका था घटना में इस्तेमाल खून से सना बांका बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow :  काकोरी थाना के गोहरामऊ गांव के बाहर आम की बाग के पास नहर […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

प्रेमिका ने दूसरे प्रेमी संग मिलकर कराया था रामकिशोर बाल्मीकि का कत्ल ‌

मोहनलालगंज में बक्से में मिला था शव, प्रेमी समेत तीन गिरफ्तार अपचारी संरक्षण में, ई-रिक्शा व आलाकत्ल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: 16 सितंबर 2026 को मोहनलालगंज क्षेत्र के भावा खेड़ा में हाईवे किनारे मदारी खेड़ा रोड पर लकड़ी के बक्से में जिस व्यक्ति की हत्या कर लाश मिली थी उसकी पहचान दुबग्गा थाना क्षेत्र […]

Spread the love
Read More