सीतापुर: सिधौली में डेयरी संचालक की गोली मारकर हत्या

  • असलहों से लैस बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, इलाके में फैली सनसनी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सूबे में बेखौफ बदमाशों का दुस्साहस थम नहीं रहा है। सीतापुर जिले के सिधौली थाना क्षेत्र में दुकान बंद कर घर जा रहे डेयरी संचालक की बदमाशों ने गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया। घटना को अंजाम देने के बाद खूनी असलहा लहराते हुए मौके से भाग निकले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस अफसरों के मुताबिक हत्यारों की तलाश में पुलिस की टीमें लगा दी गई है और उम्मीद है कि जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे। पुलिस पुरानी रंजिश सहित कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय राहुल यादव की सिधौली में काव्या डेयरी नाम से दुकान है। बताया जा रहा है कि रोज की तरह वह दुकान बंद कर घर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वह जैसे ही महमूदाबाद चौराहे पर पहुंचे कि देर रात राहुल दुकान बदमाशों ने राहुल यादव के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर मौत की नींद सुला दिया। सिर में गोली लगते ही वह वहीं गिर पड़ा। अचानक गोली चलने की सूचना मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद कातिल मौके से भाग निकले। पुलिस का कहना है कि हत्यारों की तलाश में घटनास्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Crime News Uttar Pradesh

नोएडा: समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर ठगी और…

ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 3 गिरफ्तार नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस ने समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में सरगना समेत तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राइंडर (Grindr) ऐप पर लोगों से दोस्ती करते […]

Read More
Crime News

संतकबीरनगर में दहेज हत्या का मामला: पति-ससुर समेत चार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

बरौली गांव के पिता की तहरीर पर केस दर्ज; शादी के बाद से दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जिले के महुली थाना क्षेत्र में दहेज हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बरौली गांव निवासी पिता की तहरीर पर पुलिस ने नगर पंचायत हरिहरपुर के चार ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज […]

Read More
Crime News

नौतनवां पुलिस को बड़ी सफलता: दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की घटना का खुलासा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। नौतनवां पुलिस ने गत दिनों घर में घुसकर हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बीती 23 मार्च 2026 को वादिनी की अनुपस्थिति में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर जेवरात, 15 साड़ियां, चावल, 60 हजार रुपये […]

Read More