लियोनल मेसी के शो में रोड्रिगो डी पॉल की बनियान ने मचाया धमाल

WhatsApp Image 2025 12 13 at 10.13.05 PM 2025 12 9289ff855747fd3017d062d71d7c19a2

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी के भारत दौरे के दौरान जहां उनका खेल और स्टारडम चर्चा में रहा, वहीं उनके हमवतन रोड्रिगो डी पॉल का एक अलग ही अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया। हैदराबाद में आयोजित ‘GOAT India Tour 2025’ के दौरान डी पॉल सफेद बनियान में नजर आए और देखते ही देखते वे फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गए।

तीन दिन और चार शहरों के इस दौरे में मेसी कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली पहुंचे। कोलकाता में अव्यवस्था और अफरा-तफरी के बाद हैदराबाद का आयोजन पूरी तरह अनुशासित और सकारात्मक माहौल में संपन्न हुआ। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए फ्रेंडली मैच में मेसी ने अपने जादुई खेल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

खून से लाल हुआ ब्राउन यूनिवर्सिटी कैंपस; 2 की मौत, 9 घायल

हालांकि मैच से इतर सबसे ज्यादा ध्यान खींचा रोड्रिगो डी पॉल ने, जो मेसी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बीच चलते हुए सफेद बनियान में दिखाई दिए। उनका यह सादा और देसी अंदाज भारतीय फैंस को इतना पसंद आया कि सोशल मीडिया पर लोग कहने लगे—“अरे, ये तो बिल्कुल अपना भाई लग रहा है!” डी पॉल की बनियान वाली तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो गईं। आमतौर पर स्टाइलिश और फैशनेबल अंदाज में दिखने वाले डी पॉल का यह सादापन लोगों को बेहद भाया। फैंस ने इसे भारतीय संस्कृति से जोड़ते हुए मजेदार कमेंट्स किए और मीम्स भी बनाए।

हैदराबाद में मेसी का स्वागत तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने ताज फलकनुमा पैलेस में किया। इसके बाद स्टेडियम में हुए कार्यक्रम में मेसी, लुईस सुआरेज और डी पॉल ने ‘GOAT कप पेनल्टी शूटआउट’ में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने बच्चों के साथ फुटबॉल क्लिनिक भी आयोजित किया, जिससे युवा खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के अंत में सम्मान समारोह हुआ, जिसमें राहुल गांधी भी शामिल हुए। मेसी ने विजेता टीम को GOAT कप प्रदान किया, जबकि स्मृति-चिह्न भेंट किए गए। मेसी ने दर्शकों को संबोधित करते हुए भारत के प्रति आभार जताया और कहा कि उन्हें यहां मिल रहा प्यार हमेशा याद रहेगा। जहां कोलकाता में आयोजन अव्यवस्था का शिकार हुआ, वहीं हैदराबाद में फुटबॉल, संस्कृति और सादगी का अनोखा संगम देखने को मिला—और इसी संगम का सबसे दिलचस्प चेहरा बने रोड्रिगो डी पॉल की बनियान।

National Politics

अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सस्पेंस बरकरार, रामलला के दर्शन को लेकर दिया गोलमोल जवाब

Lucknow:  समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिससे राम मंदिर में रामलला के दर्शन को लेकर सस्पेंस और बढ़ गया है। 12 दिसंबर को अयोध्या जाने के सवाल पर अखिलेश यादव ने न तो साफ तौर पर हामी भरी और न ही […]

Read More
children's Day
homeslider National

14 नवंबर को क्यों मनाते हैं बाल दिवस? जानें इतिहास

children’s Day: भारत में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। इस साल भी शनिवार को देशभर में चिल्ड्रन्स डे मनाया जाएगा। यह दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर बच्चों को समर्पित किया जाता है। बच्चों के प्रति उनके विशेष लगाव के कारण उन्हें प्यार […]

Read More
Sports

न्यूजीलैंड के सामने 89 रन पर ढेर हुई टीम इंडिया, 16 साल बाद दोहराया शर्मनाक रिकॉर्ड

India vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। बे ओवल में खेले गए मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रनों के बड़े अंतर से शिकस्त दी। न्यूजीलैंड के 334 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया महज 89 […]

Read More