खून से लाल हुआ ब्राउन यूनिवर्सिटी कैंपस; 2 की मौत, 9 घायल

अमेरिका की प्रतिष्ठित आइवी लीग संस्थान ब्राउन यूनिवर्सिटी उस वक्त दहशत के साये में आ गई, जब शनिवार को परिसर के भीतर अचानक ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगीं। यह हमला उस समय हुआ जब इंजीनियरिंग विभाग की फाइनल परीक्षाएं चल रही थीं। इस भीषण गोलीबारी में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे कैंपस में अफरा-तफरी मच गई और छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर छिपना पड़ा।

प्रोविडेंस पुलिस के मुताबिक, हमलावर एक पुरुष था जो गहरे रंग के कपड़े पहने हुए था और उसने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। गोलीबारी इंजीनियरिंग और फिजिक्स विभाग वाली सात मंजिला इमारत में हुई, जिसे बारुस एंड होली बिल्डिंग के नाम से जाना जाता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर ने हैंडगन से कई राउंड फायर किए और फिर मौके से फरार हो गया। यूनिवर्सिटी की अध्यक्ष क्रिस्टीना पैक्सन ने पुष्टि की कि गोली लगने से घायल हुए अधिकतर लोग छात्र हैं। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय के इतिहास के सबसे भयावह दिनों में से एक है। पुलिस ने पूरे कैंपस और आसपास के रिहायशी इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया और कई घंटों तक “शेल्टर-इन-प्लेस” आदेश लागू रहा।

एशियन यूथ पैरा गेम्स दुबई: भारत के अब्दुल कादिर इंदौरी ने तैराकी में जीते दो स्वर्ण पदक

 

घटना के बाद नौ घायलों को रोड आइलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां छह लोगों को आईसीयू में रखना पड़ा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, कुछ घायलों की हालत गंभीर थी लेकिन बाद में स्थिर बताई गई। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पहले संदिग्ध के पकड़े जाने की सूचना दी, लेकिन बाद में स्पष्ट किया कि असली शूटर अब भी फरार है।

गोलीबारी के समय परिसर में मौजूद छात्राओं ने बताया कि अचानक गोलियों की आवाज सुनकर वे जान बचाने के लिए पास की इमारतों में छिप गईं। कई छात्रों को घंटों तक लॉकडाउन में रहना पड़ा। कैंपस के बाहर की सड़कें, जो आमतौर पर सप्ताहांत में गुलजार रहती हैं, पूरी तरह सुनसान नजर आईं। फिलहाल पुलिस हमलावर की पहचान और मकसद जानने में जुटी है। इस घटना ने एक बार फिर अमेरिका में कैंपस सुरक्षा और गन कंट्रोल कानूनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

ज्वाइंट MD की तानाशाही से चीनी मिल संघ का कार्य बाधित!

चीनी मिल संघ के साथ मिला आबकारी का अतिरिक्त प्रभार सप्ताह में सिर्फ एक दिन आते चीनी मिल संघ कार्यालय ACS  के करीबी होने के कारण संघ अधिकारियों ने साधी चुप्पी नया लुक संवाददाता लखनऊ। सैंया भय कोतवाल तो अब काहे का डर… यह कहावत उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के संयुक्त प्रबंध निदेशक […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

प्रयागराज में रिटायर्ड IAS अधिकारी के 22 वर्षीय बेटे की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी के 22 वर्षीय बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान हिमांशु के रूप […]

Read More
Crime News homeslider Jharkhand

Breaking News : राँची पुलिस ने धुर्वा से लापता बच्चों को रामगढ़ से किया सकुशल बरामद, दो गिरफ्तार

नया लुक ब्यूरो राँची। SSP राकेश रंजन के नेतृत्व में राँची पुलिस की टीम को धुर्वा से 13 दिनों से लापता मासूम बच्चों को ढूंढ़ने में आखिरकार सफलता मिल गयी है। पिछले 13 दिनों से लापता हुए दो भाई बहन अंश और अंशिका को रांची पुलिस की विशेष टीम ने आज तड़के रामगढ़ जिले के […]

Read More