एशियन यूथ पैरा गेम्स दुबई: भारत के अब्दुल कादिर इंदौरी ने तैराकी में जीते दो स्वर्ण पदक

Untitled 4 copy 14

दुबई। एशियन यूथ पैरा गेम्स 2025 में भारतीय तैराक अब्दुल कादिर इंदौरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इंदौरी ने 50 मीटर बटरफ्लाई और 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया। पैरा ओलंपिक समिति ऑफ इंडिया ने एक्स पर उनकी सफलता की सराहना करते हुए लिखा, कि भारत के लिए स्वर्णिम उपलब्धि! यह उनकी मेहनत, अनुशासन और भारत के युवा पैरा खिलाड़ियों की बढ़ती क्षमता का प्रतिबिंब है। बधाई हो, अब्दुल! इसी बीच, बुधवार को दुबई में एशियन यूथ पैरा गेम्स 2025 का उद्घाटन समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ एशिया के विभिन्न देशों से आए युवा पैरा खिलाड़ियों ने भाग लिया। पिछले संस्करण (बहरीन 2021) में 51 स्वर्ण पदक जीतकर तालिका में शीर्ष पर रहने वाला ईरान इस बार भी सबसे बड़ा दल उतार रहा है। कुल 195 खिलाड़ी भेजकर ईरान ने युवाओं के विकास और पैरा खेलों के प्रति अपनी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाया है।

एशियन पैरा ओलंपिक कमेटी की जानकारी के अनुसार, उजबेकिस्तान (124), थाईलैंड (122) और भारत (122) क्रमशः दूसरे और तीसरे सबसे बड़े दल लेकर प्रतियोगिता में उतरे हैं। मेज़बान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) 55 खिलाड़ियों के साथ हिस्सा ले रहा है, जो देश में पैरा खेलों के विकास और क्षेत्र में समावेशन को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों को दर्शाता है।

दुबई 2017 के बाद दूसरी बार इन खेलों की मेजबानी कर रहा है, जिससे एशिया में पैरा खेलों के प्रमुख केंद्र के रूप में उसकी पहचान और मजबूत हुई है। पिछले संस्करण में शीर्ष पर रहने वाला ईरान इस बार भी अपने खिताब बरकरार रखने की तैयारी के साथ उतरा है। इन खेलों में एशिया के कई शीर्ष पैरा खिलाड़ी भी शामिल होंगे, जिनमें ईरान की पैरा ताइक्वांडो खिलाड़ी ज़हरा रहीमी पेरिस 2024 पैरालंपिक खेलों की रजत पदक विजेता और चीनी ताइपे के चेन पो-येन ITTF विश्व नंबर 1 और पेरिस 2024 के क्लास 11 रजत पदक विजेता प्रमुख नाम हैं। (हिन्दुस्थान समाचार)

ODI World Cup 2026
Sports

ODI World Cup 2026 डायरेक्ट एंट्री के लिए वेस्टइंडीज को करनी होगी बड़ी वापसी

ODI World Cup 2026 :  क्रिकेट प्रेमियों के लिए आने वाला समय बेहद रोमांचक होने वाला है। ODI World Cup 2026 भले ही अगले साल खेला जाना हो, लेकिन इसकी तैयारी और टीमों के बीच मुकाबला अभी से शुरू हो चुका है। इस बार विश्व कप में सीधी एंट्री हासिल करने के लिए ICC ODI […]

Read More
IPL 2026
Sports

IPL में पंजाब किंग्स की हार से बढ़ा तनाव, प्रीति जिंटा ने अफवाहों पर जताई नाराजगी

IPL 2026 में शानदार शुरुआत करने वाली पंजाब किंग्स की टीम इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही है। टीम ने सीजन की शुरुआत लगातार जीत के साथ की थी और अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई थी। लेकिन पिछले कुछ मुकाबलों में लगातार हार के बाद अब टीम का प्लेऑफ में पहुंचना […]

Read More
Vaibhav Suryavanshi
Sports

Vaibhav Suryavanshi : रोटी बनाते हुए युवा क्रिकेटर ने जीता फैंस का दिल

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे और IPL 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वजह उनकी बल्लेबाजी नहीं बल्कि उनका एक बेहद मजेदार और दिलचस्प वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राजस्थान […]

Read More