पंकज चौधरी का यूपी भाजपा का निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय

Untitled 15 copy 5
  • योगी प्रस्तावक रहे, निर्विरोध चुना जाना तय, सात बार से सांसद, केंद्र में मंत्री

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे। नामांकन दाखिल करने की समय-सीमा दोपहर 3 बजे तक थी। इस दौरान मोदी-शाह के करीबी चौधरी के अलावा किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया। ऐसे में चौधरी का अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। इससे पहले पंकज चौधरी ने शनिवार को भाजपा कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत 10 नेताओं ने चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा। अब रविवार को लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में पीयूष गोयल नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान करेंगे। इससे पहले सस्पेंस के बीच मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बिना नाम लिए नए प्रदेश अध्यक्ष का खुलासा कर दिया था। सिंह ने कहा था कि-वे  सात बार सांसद रहे हैं। वे अपने समाज में भी लोकप्रिय हैं। उन्होंने पार्टी में अहम जिम्मेदारी निभाई है। चयन होने के बाद हम नाम बताएंगे। स्वतंत्र देव का स्पष्ट इशारा पंकज चौधरी की तरफ था। पंकज चौधरी योगी के गढ़ गोरखपुर से हैं। वह महाराजगंज से 7 बार के सांसद हैं। ओबीसी के कुर्मी बिरादरी से आते हैं।

यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति 15 जनवरी 2025 को होनी थी, लेकिन महाराष्ट्र चुनाव तो कभी यूपी उपचुनाव और फिर बिहार चुनाव के चलते मामला लटकता चला गया। इससे पहले दोपहर एक बजे पंकज चौधरी, पीयूष गोयल और विनोद तावड़े के साथ दिल्ली से लखनऊ पहुंचे थे। पंकज चौधरी योगी के गढ़ गोरखपुर से हैं। वह महाराजगंज से 7 बार के सांसद हैं। ओबीसी के कुर्मी बिरादरी से आते हैं। राजनितिक विश्लेशक कहते हैं कि पंचायत और विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने ओबीसी के कुर्मी समाज से आने वाले चौधरी पर दांव लगाया है, क्योंकि कुर्मी समाज की आबादी यादवों के बाद सबसे ज्यादा है। कुर्मी समाज को बीजेपी का वोट बैंक माना जाता है, लेकिन लोकसभा में इस समाज का एक हिस्सा पीडिए के नाम पर सपा के साथ गया था। इसे देखते हुए भाजपा ने दांव खेला है। पंकज चौधरी कद्दावर नेता हैं। अच्छे प्लानर माने जाते हैं। पार्षद से राजनीति की शुरुआत की। गोरखपुर के डिप्टी मेयर रहे। 1991 में पहली बार सांसद बने। राहत रूह तेल कंपनी के मालिक हैं।

2024 में 11 कुर्मी सांसद चुने गए। इनमें तीन भाजपा,  सात सपा के हैं। कुर्मी वोटों का ध्रुवीकरण हुआ। भाजपा अब नहीं चाहती कि कुर्मी वोट बंटे। यूपी भाजपा में इससे पहले तीन बार कुर्मी भाजपा अध्यक्ष रह चुके हैं- विनय कटियार, स्वतंत्र देव सिंह और ओम प्रकाश सिंह। पंकज बने तो भाजपा के चौथे कुर्मी जाति के अध्यक्ष होंगे। गोरखपुर की राजनीति में योगी और पंकज चौधरी ही बीजेपी के दो बड़े क्षत्रप हैं। दोनों की राजनीति का तरीका अलग है। एक को सरकार और एक को संगठन की कमान सौंपने के भी कई राजनीतिक मायने हैं।

प्रस्तावकों में एक ठाकुर, एक ब्राह्मण, एक पारसी, दो भूमिहार, दो दलित और तीन ओबीसी हैं

  • CM योगी आदित्यनाथ
  • केशव प्रसाद मौर्य
  • ब्रजेश पाठक
  • स्मृति ईरानी
  •  सूर्यप्रताप शाही
  • स्वतंत्रदेव सिंह
  • दारा सिंह चौहान
  •  एके शर्मा
  • कमलेश पासवान
  • असीम अरुण

Spread the love

Uttar Pradesh

80 वें स्वतंत्रता दिवस पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने दर्जनों स्कूलों व प्रतिष्ठानों में किया ध्वजारोहण

नौतनवां में विधायक ऋषि त्रिपाठी ने किया ध्वजारोहण उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महराजगंज! 80 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर नौतनवां विधानसभा क्षेत्र में देशभक्ति और राष्ट्र-प्रेम का उत्साह देखने को मिला। Rishi Tripathi Flag Hoisting : क्षेत्रीय विधायक ऋषि त्रिपाठी ने विभिन्न स्कूलों, शिक्षण संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों में पहुंचकर ध्वजारोहण किया और लोगों […]

Spread the love
Read More
Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More
BHU
homeslider Uttar Pradesh

BHU कैंपस में आवारा कुत्ते का 11 साल के बच्चे पर हमला, चेहरे और सिर पर लगे 50 टांके

सुरक्षित नहीं रही महामना की बगिया, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान में कुत्तों का आतंक बनारस हिंदू विश्वविद्यालय कैंपस में मासूम पर टूट पड़े कुत्ते, फिर जो हुआ सुनकर फट जाएगा कलेजा वाराणसी। BHU कैंपस में मॉर्निंग वॉक के दौरान 11 साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को करीब […]

Spread the love
Read More