महराजगंज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संपन्न

  • कार्यक्रम में 300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत नौतनवां तहसील के अड्डा बाजार के एक इंटर कॉलेज के मैदान में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। वैवाहिक कार्यक्रम में मुस्लिम, हिंदू जोड़ों का विवाह रीति रिवाज के तहत संपन्न कराया गया। वैवाहिक कार्यक्रम में जनपद के नौतनवां और फरेंदा विधानसभा के विकास खण्डों के अंतर्गत जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि सामूहिक विवाह योजना का लाभ जनपद में पात्र लाभार्थियों को दिया जा रहा है। इसके तहत गरीब व्यक्ति अपनी बहन, बेटी की शादी खुशहाली के साथ संपन्न कर सकते हैं। योजना के तहत एकता और अखंडता को मजबूती मिलती है। वहीं सभी जातियों के लोग एक मंडप में सबके साथ समानता का व्यवहार करते व सामाजिक रीति रिवाजों, परंपराओं से दाम्पत्य सूत्र में बंधते है। सीडिओ महराजगंज महेंद्र सिंह ने कहा की शासन के निर्देश पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे सभी पात्र जोड़ो का विवाह संपन्न किया गया। योजना के अंतर्गत मिले सभी उपहारों को पात्र जोड़ो में वितरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वर-वधू के जोड़ो और उनके परिवार के लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकन्नी रही। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ब्लॉक से लेकर जिले तक के अधिकारी उपस्थित रहे।

Purvanchal

बीआरसी घुघली में काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण

TET की अनिवार्यता के विरोध में लामबंद शिक्षक करेंगे आंदोलन : मनोज वर्मा TETअनिवार्यता के खिलाफ शिक्षक एकजुट  घुघली ब्लाक में आज से काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, 26 को होगा विशाल प्रदर्शन महराजगंज। उत्तर प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों और सरकार के बीच गतिरोध बढ़ गया है। उच्चतम […]

Read More
Purvanchal

लेखपाल की शिकायत करना पड़ा भारी! संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे शिकायतकर्ता को SDM ने भेजा जेल

आशुतोष मिश्रा संत कबीर नगर जिले में प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर एक मामला चर्चा का विषय बन गया है, जहां लेखपाल के खिलाफ शिकायत करना ही शिकायतकर्ता के लिए मुसीबत बन गया। मामला संत कबीर नगर के महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर का है। यहां निवासी आरिफ मोहम्मद पुत्र बिस्मिल्लाह ने 16 फरवरी को जिलाधिकारी […]

Read More
Purvanchal

महुली थाने में अभिलेखों के रख रखाव से लेकर लंबित मुकदमों की भी लिया जानकारी

बूथों पर SIR का हाल जानने के बाद महुली थाने का DM ने लिया जायजा  लगभग दर्जन भर बूथों पर पहुंच कर डीएम ने मौजूद BLO को दिया दिशा निर्देश आशुतोष मिश्रा  संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने रविवार को धनघटा विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों बूथों का जायजा लिया। बूथों में चल रहे एसआईआर प्रक्रिया में […]

Read More