कालाबाजारी, खाद की किल्लत और धान खरीद में बाटीदारों के अधिकारों को नजरअंदाज न करे सरकार : पटेल

Untitled 12 copy 3

भोपाल। अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी आरबी सिंह पटेल ने राज्य की मोहन सरकार से किसान हित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर हो रही अव्यवस्थाओं के कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जो किसी भी तरह उचित नहीं है। पटेल ने कहा कि प्रदेश के कई धान क्रय केंद्रों पर किसानों की ट्रॉलियों को यह कहकर वापस कर दिया जा रहा है कि उनका धान खरीदने योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि यह व्यवहार किसानों के साथ सरासर अन्याय है और इससे भ्रष्टाचार की आशंका भी नजर आती है। आर.बी. सिंह पटेल ने कहा कि केंद्र की NDA  सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  किसानों की खुशहाली के लिए निरंतर काम कर रहे हैं, लेकिन क्रय केंद्रों पर बैठा स्टाफ किसानों को अपमानित कर रहा है और उनसे सुविधा शुल्क जैसी अनुचित अपेक्षाएं रख रहा है। उन्होंने इसे अस्वीकार्य बताया।

ये भी पढ़े

भारतीय राजनीति में उपनामों की परंपरा

पटेल ने मांग की कि जो किसान बटाई पर खेती करते हैं, उन्हें भी क्रय केंद्रों और मंडियों में पंजीकरण की सुविधा दी जाए, ताकि उनका धान भी सरकारी दर पर खरीदा जा सके। उन्होंने कहा कि बाटीदार भी किसान का ही हिस्सा हैं और उन्हें अधिकारों से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि धान कटने के बाद रबी की बुवाई और फसल वृद्धि के लिए खाद की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। ऐसे समय में खाद की किल्लत किसानों को प्रभावित कर रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि मांग के अनुसार खाद की आपूर्ति तत्काल सुनिश्चित की जाए। पटेल ने निवेदन करते हुए कहा कि खाद की कालाबाज़ारी पर रोक लगाना सरकार की जिम्मेदारी है। यदि समय पर खाद उपलब्ध नहीं हुआ तो किसान सीधे तौर पर प्रभावित होंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपना दल (एस) किसानों के मुद्दों को लेकर पूरी तरह सजग है और उनकी समस्याओं को उठाना पार्टी का कर्तव्य है।

Spread the love

Crime News Madhya Pradesh

कबीरपुर में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में शनिवार सुबह एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, महिला और उसके तीन बच्चों पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिसमें चारों की मौत हो गई। मामले में मृतका के […]

Spread the love
Read More
Nalkheda accident
Crime News homeslider Madhya Pradesh

नलखेड़ा में दर्दनाक हादसा: बगलामुखी दर्शन से लौट रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत, नाले में बही कार

Nalkheda accident: मध्य प्रदेश के नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर के पास शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मंदिर में दर्शन करने के बाद लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक कार तेज बहाव वाले बरसाती नाले में बह गई। हादसे में कार सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे, दो […]

Spread the love
Read More
Bhopal
homeslider Madhya Pradesh Weather

MP Weather: मानसून फिर हुआ एक्टिव, बैतूल-उज्जैन समेत 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Bhopal: मध्य प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। दक्षिण छत्तीसगढ़ और उसके आसपास बने मौसम तंत्र के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 16 जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी […]

Spread the love
Read More