मर जाना मंजूर, लेकिन अल्लाह के सिवा किसी की इबादत नहीं, नकवी बोले “ये मुस्लिम लीग की सोच”

madni 1765262995

नई दिल्ली। वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर चल रही बहस ने फिर सांप्रदायिक रंग ले लिया। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने दो टूक कहा – “हमें किसी के वंदे मातरम गाने पर ऐतराज नहीं, लेकिन मुसलमान अल्लाह के सिवा किसी की इबादत नहीं कर सकता। मर जाना मंजूर है, शिर्क (अल्लाह के साथ किसी को शरीक करना) कतई मंजूर नहीं।” मदनी ने गीत के आगे के अंतरे में दुर्गा, लक्ष्मी जैसे देवी-देवताओं का जिक्र बताया और कहा कि ये इस्लाम की एकेश्वरवाद की भावना के खिलाफ है।

मदनी ने 1937 के कांग्रेस फैसले का हवाला दिया जब टैगोर की सलाह पर सिर्फ पहले दो अंतरे अपनाए गए थे। उन्होंने कहा, “संविधान अनुच्छेद 25 और 19 धार्मिक स्वतंत्रता देता है। किसी को जबरन गीत गवाना असंवैधानिक है।” उन्होंने सवाल उठाया – “देश में आर्थिक संकट की रिपोर्ट्स आ रही हैं, बेरोजगारी चरम पर है, लेकिन बहस सिर्फ वंदे मातरम पर क्यों?”

सुबह खाली पेट गर्म पानी: डॉक्टरों का फेवरेट नुस्खा – 7 दिन में दिखेगा कमाल!

बीजेपी ने तुरंत पलटवार किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, “ये मुस्लिम लीग वाली जहरीली सोच है। लीग खत्म हो गई, लेकिन उसकी मानसिकता बाकी है। राष्ट्रगीत गाने से अगर ईमान खतरे में आता है तो इससे बड़ा बेईमान कोई नहीं।” नकवी ने याद दिलाया कि स्वतंत्रता संग्राम में भी लीग ने वंदे मातरम का विरोध किया था। ये विवाद नया नहीं। 1905 में बंग-भंग आंदोलन से लेकर आज तक वंदे मातरम पर सवाल उठते रहे हैं। एक तरफ ये आजादी का नारा था, दूसरी तरफ कुछ समुदायों के लिए धार्मिक भावनाओं का मामला। संविधान सभा ने जन गण मन को राष्ट्रगान और वंदे मातरम को राष्ट्रगीत बनाकर बीच का रास्ता निकाला। लेकिन 150 साल बाद भी सवाल वही – क्या राष्ट्रप्रेम को गीत से जोड़ा जाए या दिल से?

मदनी ने अपील की – “ये बहस राजनीतिक फायदे के लिए न हो। देश की एकता और संविधान का सम्मान करें।” नकवी ने जवाब दिया – “देशभक्ति साबित करने का सर्टिफिकेट किसी को देने की जरूरत नहीं।”

Spread the love

National

अमेरिका में बंगाल दिवस की धूमः विधानसभा अध्यक्ष ने प्रवासियों संग गाया ‘वंदे मातरम’

 शाश्वत तिवारी Atlanta: अमेरिका के अटलांटा में भारत के महावाणिज्य दूतावास द्वारा ‘पश्चिम बंगाल दिवस’ का शानदार आयोजन किया गया। इस गरिमामयी समारोह में पश्चिम बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला, परंपराओं और उसकी जीवंत भावना का अद्भुत जश्न मनाया गया, जिसमें पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष रथिंद्र बोस मुख्य अतिथि के रूप में शामिल […]

Spread the love
Read More
Delhi National Politics

ज्ञानेश कुमार पर CJP का आंदोलन ऐलान

New Delhi:  मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आंदोलन का ऐलान किया है। पार्टी के सह संयोजक सौरभ दास ने कहा है कि इस मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में याचिकाएं दायर की जा रही हैं, लेकिन अदालतों में चल रही […]

Spread the love
Read More
Madhya Pradesh National

उज्जैन में मस्जिद का हिस्सा हटाने पर पथराव, पुलिस ने छोड़ी टियर गैस

Ujjain: मध्य प्रदेश के उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाए जाने को लेकर सोमवार को तनाव की स्थिति बन गई। कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बनी और पुलिस के मुताबिक, […]

Spread the love
Read More