चमोली की नीति घाटी में हुई बर्फबारी, देहरादून का तापमान पाँच डिग्री बढ़ा

Untitled 5 copy 2

देहरादून। उत्तराखंड के मौसम में अधिक बदलाव होता नहीं दिख रहा है। सीमांत जिले चमोली के नीति घाटी में बर्फबारी होने से निचले क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ गई है। घाटी में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। वहीं, देहरादून में सोमवार को अधिकतम तापमान अचानक पाँच डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। प्रदेश में सूखी ठंड लगातार जारी है। हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र की भविष्यवाणी के बाद सोमवार को चमोली के नीति घाटी में बर्फबारी हुई। अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा। आगामी 13 दिसंबर से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है।

मैदानी क्षेत्रों के साथ ही पहाड़ों में भी अधिकांश जगह मौसम शुष्क रहा। जिससे पारे में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज से अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार हैं। आगामी 13 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से पश्चिमी हिमालय में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मैदानी क्षेत्रों में हल्का कुहासा तो पर्वतीय क्षेत्रों में पाला परेशान कर सकता है। देहरादून में शुष्क मौसम के चलते तापमान में वृद्धि होने से दिन के समय ठंड से राहत मिली, लेकिन सुबह और शाम के समय ठंड कंपकंपी छुटा रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी दिन भर धूप खिली रही लेकिन शाम के समय सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडराते रहे।

चमोली में सोमवार की सुबह से ही बादल छाए हुए थे। दोपहर के समय बादल छंट गए और धूप निकल आई। दोपहर के बाद एक बार फिर मौसम खराब हो गया और नीति घाटी में तेज हवाओं के साथ बर्फबारी शुरू हो गई। नीति घाटी में इन दोनों लोग शीतकालीन प्रवास के लिए निचले इलाकों में चले जाते हैं। घाटी में इस समय सीमा की निगरानी के लिए सेना और आईटीबीपी के जवान और होम स्टे संचालक ही रहते हैं।

प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्र में कई दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, अब बर्फबारी होने से निचले इलाकों में भी ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। शाम होते ही हर कंपनी वाली ठंड पड़ रही है, जिसके चलते नगरपालिका ने जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की हुई है। इस बार जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न का सीधा असर तापमान पर देखने को मिला। सोमवार को देहरादून का जबकि से पहले 8 दिसंबर 2017 में देहरादून का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उत्तराखंड में अक्टूबर नवंबर के महीने में बारिश न होने का असर तापमान पर भी पड़ रहा है। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि बारिश न होने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। रात में न्यूनतम तापमान भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। प्रदेश में बारिश का आंकड़ा भी फिलहाल शून्य है, जबकि 8 दिसंबर तक प्रदेश भर में 1.2 एमएम बारिश हो जाती है। इस बार बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं।

Spread the love

Mumbai
homeslider Maharastra

IIT बॉम्बे हॉस्टल में बड़ा बदलाव, सीलिंग फैन की जगह लगाए जाएंगे वॉल-माउंटेड फैन

Mumbai: IIT बॉम्बे में B.Tech छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, संस्थान के हॉस्टल कमरों से सीलिंग फैन हटाकर उनकी जगह दीवार पर लगाए जाने वाले वॉल-माउंटेड फैन लगाने का काम शुरू किया गया है। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के रहने […]

Spread the love
Read More
Parivartini Ekadashi
homeslider Politics

परिवर्तिनी एकादशी 2026: आज भगवान विष्णु की करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और व्रत विधि

Parivartini Ekadashi: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को परिवर्तिनी एकादशी, पार्श्व एकादशी और वामन एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत रखने से पुण्य की […]

Spread the love
Read More
Mumbai
Crime News homeslider Maharastra

IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे मौत मामले में CCTV से सामने आया घटनाक्रम

Mumbai: IIT बॉम्बे के 22 वर्षीय BTech छात्र साहिल रवींद्र वाकोडे की मौत के मामले की जांच में CCTV फुटेज अहम कड़ी बनकर सामने आई है। क्राइम ब्रांच की टीम परीक्षा हॉल से लेकर कैंपस और हॉस्टल तक लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच कर रही है। जांच का उद्देश्य साहिल की मौत से पहले […]

Spread the love
Read More