पेयजल संकट से परेशान लोगों ने जल संस्थान कार्यालय पर लगाया ताला

Untitled 3 copy 4

गौचर। पेयजल संकट से परेशान यहाँ के निवासियों ने गौचर स्थित जल संस्थान के कार्यालय पर ताला लगा दिया। आऐ दिन पेयजल आपूर्ति को लेकर गौचरवासी अक्सर परेशान रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 04 – 05 व 06 में पेयजल आपूर्ति नहीं होने से गुस्साए लोगों ने वार्ड सभासद चैतन्य बिष्ट, विनीत रावत, विनोद कनवासी, पूनम रावत के नेतृत्व में जल संस्थान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुऐ कार्यालय पर ताला लगा दिया।

पेयजल संकट से जूझ रहे वार्डवासियों का कहना है कि शिकायत करने पर भी जल संस्थान पेयजल की आपूर्ति को नियमित रूप से सुचारू नहीं कर रहे हैं। जिससे आये दिन वार्डों की समस्या बनी रहती है। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों की जल संस्थान की अवर अभियंता आइशा कनवासी से कहा सुनी भी हुई। अवर अभियंता ने कहा कि जल संकट का मुख्य कारण लोगों द्वारा अपने बगीचों में सिंचाई करने से बनी हुई है। जिसकी जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी। विरोध प्रदर्शन व तालाबंदी कार्यक्रम में कैलाश केडियाल, प्रकाश चौधरी, ऊषा कनवासी, राजेन्द्र प्रसाद थपलियाल आदि के साथ भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

Jail
Crime News homeslider

खैनी की लत पड़ी भारी! 18 दिन की जेल, 18 लाख जुर्माना

Jail बहरीन एयरपोर्ट पर 18 दिन कस्टडी में रहे यूपी के सौरभ राय आजमगढ़ के युवक को विदेश में तंबाकू और चूना ले जाना पड़ा महंगा कस्टम की कार्रवाई के बाद पुलिस और सीआईडी ने की पूछताछ परिवार की कोशिशों के बाद 18 नवंबर को मिली रिहाई लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक कहावत है राजा […]

Read More
Horoscope
Astrology homeslider

आज इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

Horoscope आज इन राशियों की दूर होंगी परेशानियां, जीवन में आएगी नई ऊर्जा मेष : आपकी वाणी से आपके आस-पास के लोग प्रभावित होंगे। मन में नकारात्मक विचार आने से मन उदास रहेगा। वाहन का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। नौकरी में बदलाव या प्रमोशन होने से तरक्की संभव है। जीवन साथी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी […]

Read More
Patna
Bihar homeslider Politics

मोदी ने निशांत को लगाया गले, बिहार की सियासत में बढ़ी चर्चा

Patna: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की एक मुलाकात इन दिनों राज्य की राजनीति में चर्चा का विषय बनी हुई है। वैशाली में नीतीश सेतु के उद्घाटन समारोह के दौरान PM मोदी ने निशांत कुमार को आत्मीयता से गले लगाया। इस छोटे से घटनाक्रम को जेडीयू के नेताओं ने खास […]

Read More