तेलंगाना: हिंदू देवी-देवताओं पर CM रेवंत रेड्डी के बयान से भड़का विवाद

Dark Brown Minimalist Relaxing Music YouTube Thumbnail 38

तेलंगाना के  की बैठक में रेवंत रेड्डी ने कहा, “हिंदू धर्म में कितने भगवान हैं? तीन करोड़? इतने सारे भगवान क्यों हैं? कुंवारे लोगों के लिए हनुमान जी, दो शादी करने वालों के लिए अलग भगवान, शराब पीने वालों के लिए अलग, मुर्गी की बलि चढ़ाने के लिए अलग, दाल-चावल चढ़ाने के लिए अलग… हर काम और हर समूह का अपना-अपना भगवान है। कोई बालाजी का भक्त, कोई हनुमान का, कोई अयप्पा का, कोई शिव का… इस तरह एकता ही नहीं है।”

इस बयान के तुरंत बाद बीजेपी और हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया। गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने तंज कसते हुए पूछा, “क्या ओवैसी के साथ गठबंधन करने के साथ-साथ रेवंत रेड्डी ने इस्लाम भी कबूल कर लिया है? ABVP से कांग्रेस में आने के बाद इनका खून बदल गया क्या?”

read more –

वाराणसी: BHU कैंपस में छात्रों-सुरक्षा बलों के बीच देर रात भयंकर पथराव और तोड़फोड़

 

तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने 3 दिसंबर को पूरे राज्य में रेवंत रेड्डी के खिलाफ बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है। केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि जुबली हिल्स उपचुनाव के दौरान बीजेपी ने चेताया था कि कांग्रेस या बीआरएस की जीत से हिंदुओं का आत्मसम्मान खतरे में पड़ेगा, और अब रेवंत का बयान उस चेतावनी को सही साबित कर रहा है। विश्व हिंदू परिषद (VHP) और विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने भी मुख्यमंत्री से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की है। हिंदू संगठनों का कहना है कि यह बयान करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर सीधा हमला है।

Spread the love

Kathmandu
International National

पड़ोसी प्रथमः भारत की मदद से नेपाल के सात जिलों में मजबूत होगा इंफ्रास्ट्रक्चर

शाश्वत तिवारी Kathmandu: भारत ने अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दोहराते हुए नेपाल के जमीनी स्तर के विकास में एक और बड़ा योगदान दिया है। काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास और नेपाल सरकार के भूमि प्रबंधन, सहकारी, संघीय मामले और सामान्य प्रशासन मंत्रालय तथा स्थानीय निकायों के बीच आठ ‘हाई इम्पैक्ट कम्युनिटी […]

Spread the love
Read More
Bhubaneswar
Business National

ओडिशा में LPG कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, 8208 सिलिंडर जब्त और नौ गिरफ्तार

Bhubaneswar: घरेलू रसोई गैस सिलिंडरों की अवैध जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ ओडिशा सरकार ने राज्यभर में प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया है। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण विभाग की टीमों ने अब तक 3792 स्थानों पर छापेमारी की है। इस दौरान 8208 LPG सिलिंडर जब्त किए गए हैं। कार्रवाई के साथ-साथ अवैध कारोबार से […]

Spread the love
Read More
Assam Flood Relief
National Weather

असम की मदद को आगे आए कई राज्य, 10 करोड़ देगा बंगाल

 बाढ़ की मार के बीच असम के साथ खड़े हुए कई राज्य Assam Flood Relief: असम इन दिनों भीषण बाढ़ की चपेट में है। बाढ़ के कारण राज्य के कई इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बड़ी संख्या में लोग बेघर हुए हैं और हजारों परिवार राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं। […]

Spread the love
Read More