विकसित यूपी 2047 अभियान के तहत ग्राम्य विकास को लेकर हुआ मंथन

Untitled 19 copy
  • अपर मुख्य सचिव नमामि गंगे अनुराग श्रीवास्तव की अध्यक्षता में योजना भवन में आयोजित की गई बैठक
  • बैठक में नमामि गंगे, पंचायती राज, ग्राम्य विकास विभाग ने विकसित यूपी अभियान के तहत रखा रोडमैप

लखनऊ। 2047 तक उत्तर प्रदेश कैसे विकसित होगा, इसको लेकर सोमवार को नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, पंचायती राज विभाग और ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों ने मंथन किया। योजना भवन में हुई इस बैठक की अध्यक्षता अपर मुख्य सचिव नमामि गंगे अनुराग श्रीवास्तव की।

बैठक में संबंधित विभागों ने विकसित यूपी@2047 अभियान के तहत विकसित यूपी के लिए अपना रोड मैप प्रस्तुत किया। नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों ने प्रस्तुतिकरण में बताया कि उत्तर प्रदेश आने वाले वर्षों में किस तरह से हर ग्रामीण घर तक नल से जलापूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ जल संरक्षण, जल संचयन के क्षेत्र में काम कर रहा है।

ये भी पढ़े

दूल्हे ने पांचवें दिन दुल्हन को निकाला बाहर, वजह सुनकर रह जाएंगे दंग

जिससे भविष्य में भी सभी को स्वच्छ जलापूर्ति की जा सके। नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हर घर नल योजना के तहत बुंदेलखंड में 90 प्रतिशत से अधिक ग्रामीण घरों तक स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। साथ ही अगले कुछ वर्षों में हर ग्रामीण घर तक नल से जल पहुंचाने की योजना पर तेज गति से काम किया जा रहा है।

ये भी पढ़े

शादी के दो घंटे बाद ही प्रेमी संग फरार हो गई दुल्हन, बारात लौटाई खाली हाथ

बैठक में विशेष फोकस ग्रामीण विकास पर रहा। विकसित यूपी अभियान के तहत नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, पंचायती राज विभाग और ग्राम्य विकास विभाग के रोड मैप और उनके क्रियान्वयन के लिए अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव को नोडल नामित किया गया है। इस बैठक में प्रमुख सचिव नियोजन आलोक कुमार, एमडी जल निगम ग्रामीण डॉ. राजशेखर, निदेशक पंचायती राज अमित कुमार सिंह, राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के अधिशासी निदेशक प्रभास कुमार समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

देश की राजधानी दिल्ली में हो रहे जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर लखनऊ में हाईअलर्ट

किसी तरह की गड़बड़ी न हो सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात सोशल मीडिया पर पुलिस अफसरों की पैनी नजर ए अहमद सौदागर Lucknow : अपनी कई सूत्रीय मांगों को लेकर काकरोच पार्टी का चल रहे देश की राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर धरना प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर UP […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

दशहरा-दीपावली और छठ पर्व पर भारत-नेपाल सीमा अलर्ट, यात्रियों की सघन जांच

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: दशहरा, दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सोनौली सीमा से आने-जाने वाले यात्रियों की जांच तेज कर दी गई है। SSB और पुलिस के जवान सीमा पर मुस्तैद हैं और जांच के बाद ही यात्रियों को आवागमन की अनुमति दी जा […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

चौक: नाले में गिरा युवक बची जान, अस्पताल में भर्ती

हेरिटेज अस्पताल के पास हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : ठाकुरगंज सहित अन्य थाना क्षेत्रों में बीते साल नाले में गिरकर सुरेश लोधी की जान चली गई थी। इसके बाद भी जारी नगर निगम की लापरवाही से शहर में कई जगह खुले नाले हादसों का सबब बन रहे हैं। शनिवार को चौक […]

Spread the love
Read More