प्रेमी के लिए उठाया इतना खौफनाक कदम कि सुनकर उड़ जाएंगे होश

Untitled 6 copy 35
  • प्रेमी के लिए उठाया इतना खौफनाक कदम कि सुनकर उड़ जाएंगे होश
  • हत्यारिन पत्नी ने पति को मार डाला और किचन में ही कर दिया दफन

गुजरात। अहमदाबाद से एक और खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके दोस्तों की मदद से पति की हत्या कर दी और शव को घर के किचन में ही दफना दिया। इतना ही नहीं उसने लाश दफन करने के बाद ऊपर से सीमेंट और टाइल्स लगा दिए ताकि किसी को शक ना हो। रोंगटे खड़े करने वाली घटना से आप राज उठा है, चलिए पूरी कहानी के बारे में आपको बताते हैं। गुजरात के अहमदाबाद में तीन महीने पहले क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि फतेवाड़ी केनाल के पास रहने वाला समीर अंसारी पिछले एक साल से लापता है। जांच शुरू होने पर पता चला कि समीर का मोबाइल करीब 14 महीने से बंद है और वह किसी से संपर्क में नहीं था। किसी ने उसे इतने लंबे समय से देखा भी नहीं था।

ये भी पढ़े

एक अलग कांड हो गया, अब भाभी ने काट दिया देवर का प्राइवेट पार्ट…क्यों जानिए पूरी कहानी…

 

पत्नी ही निकली हत्यारिन

बताया गया है कि तफ्तीश आगे बढ़ी तो पुलिस को चौंकाने वाला सच पता चला, समीर की हत्या उसकी पत्नी रूबी ने ही की थी। इस हत्या में उसके प्रेमी इमरान और इमरान के दो साथी साहिल और फैजू शामिल थे। चारों ने मिलकर बड़ी बेरहमी से इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने इमरान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी दो आरोपियों की तलाश जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने पहले समीर के हाथ-पैर बांधे और फिर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को टुकड़ों में काटकर रसोईघर की जमीन में गाड़ दिया गया। ऊपर से सीमेंट और टाइल्स लगा दी गईं, ताकि किसी को शक न हो। क्राइम ब्रांच की टीम ने इमरान की निशानदेही पर अहमदवाड़ी रॉ हाउस स्थित उस घर की खुदाई कराई, जहां रूबी और समीर रहते थे। खुदाई के दौरान मानव कंकाल मिला, जिसे डीएनए जांच के लिए भेजा गया है।

ये भी पढ़े

विदेशी फंडिंग से अब नहीं हो पायेगी देश-संस्कृति के खिलाफ साजिश

रिश्तों की दरार से शुरू हुआ खौफनाक खेल

बताया गया है कि रूबी और समीर की शादी तीन साल पहले हुई थी। शादी के बाद रूबी का प्रेमी इमरान से संबंध बना रहा, जिससे दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। करीब एक साल पहले इमरान उसी कॉलोनी में रहने आ गया था, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। रूबी ने पड़ोसियों से कहा था कि उसका पति दुबई चला गया है, जबकि हकीकत में वह घर के अंदर ही मारा जा चुका था।

ये भी पढ़े

फांसी पर झूल रहा था प्रेमी और प्रेमिका कर रही थी कॉल, अचानक प्रेमिका ने मोड़ा मुंह तो…

हत्या के बाद भी उसी घर में रही रूबी

बताया गया है कि हैरानी की बात यह है कि कत्ल के बाद रूबी कई महीनों तक उसी घर में रही। बाद में उसने घर किराए पर दे दिया। किराएदारों ने बताया कि घर में अजीब गंध और बेचैनी महसूस होती थी, जिस कारण उन्होंने हाल ही में वह मकान खाली किया। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक चार लोगों रूबी, इमरान, साहिल और फैजू की भूमिका स्पष्ट हो चुकी है। फिलहाल, इमरान की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

एक्शन मोड में सोनौली के नवागत थानाध्यक्ष

जाम,तस्करी और कटिंग पर चलेगा पुलिस का डंडा  कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं – थानाध्यक्ष उमेश चन्द्र त्रिपाठी Sonauli, Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा के अंतर्राष्ट्रीय महत्व के प्रमुख कस्बे सोनौली में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने और स्थानीय मुद्दों के निस्तारण के लिए थाना प्रभारी विशाल शुक्ला […]

Spread the love
Read More
Crime News

सैरपुर: राइड बुक कर आटो चालकों को सुनसान स्थानों पर लेजाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का राजफाश

तीन लुटेरे गिरफ्तार, दो मोबाइल फोन, ATM कार्ड, लाइसेंस व 9600 रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : राइड बुक कर आटो चालकों को सुनसान जगहों पर लेजाकर डरा-धमकाकर मोबाइल फोन व नकदी लूटने वाले गिरोह का राजफाश कर इंस्पेक्टर सैरपुर मनोज कुमार कोरी की टीम ने गुरुवार को चेकिंग के दौरान नरहरपुर […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News

मड़ियांव: संदिग्ध हालात में KGMU कर्मी लापता, अपहरण किए जाने की आंशका

कार लावारिस हालत में सीतापुर जिले के कमलापुर क्षेत्र में खड़ी मिली गुमशुदगी के बाद पुलिस एक्शन में, सर्विलांस टीम के जरिए तलाश जारी ए अहमद सौदागर Lucknow: मड़ियांव क्षेत्र स्थित केशव नगर निवासी KGMU कर्मी पवन कुमार कहीं संदिग्ध हालात में लापता हो गए। उनकी कार सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार […]

Spread the love
Read More