दूर होगा शारीरिक परेशानी… मिलेगा शुभ समाचार

Horoscope

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा–दशा भी आपके उतार–चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता रहता है।

राजेन्द्र गुप्ता

मेष : आप आज आत्मविश्वास से भरे हैं स्थिति आपसे अपने दृष्टिकोण पर दृढ बने रहने की अपेक्षा कर सकती है। आपकी चुप्पी को गलत समझा जाएगा और उसपर सवाल खड़े किये जायेंगे। यही बेहतर होगा कि आप किसी को अपने खिलाफ राय बनाने का मौका ना दें। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्रगति निश्चित है।

वृषभ : आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। छोटी परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। इस बात का विशेष ध्यान रखें की आपके फैसले से ऐसी किसी व्यक्ति को दु:ख न हो जो आप पर भावनात्मक रूप से निर्भर है। आज आपका विशेष ध्यान दोस्तों पर रहेगा। किसी पुराने दोस्त से या तो आप मिलेंगे या उनमें से कोई आपसे मिलने आज अचानक चला आएगा।

मिथुन : आपमें समर्पण की अद्भुत भावना आ गयी है। आपको परिवार से जुडी कई जिम्मेदारियां निभानी हैं और आप ऐसा बहुत अच्छे से करेंगे। आपका जीवनसाथी रोजाना की जरूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है।

कर्क : आज आप परिवार के लिए समय निकाल सकते हैं, बाहर जाने का कार्यक्रम बनाएं तो बेहतर रहेगा। गलतफहमियां दूर होंगी। स्वास्थ्य को नजऱअंदाज़ करने से तनाव बढऩा संभव है, इसलिए डॉक्टरी सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध हो सकती है। अपने बिजनेस पर ध्यान केंद्रित करें।

ये भी पढ़े

मित्र सप्तमी आज है जानिए शुभ तिथि व पूजा मुहूर्त और महत्व

सिंह : आज छोटी सी परेशानी से तनाव न लें। थोड़ा तनाव तो आपको कार्य करने के लिये प्रेरित करता है। यह उन्नति के लिए भी महत्व रखता है। ज्यादा तनाव से मानसिक और शारीरिक क्षति भी पहुंच सकती है। आप कुछ आराम करें और तनाव को कम करें। पूर्व में की गई मेहनत का फल मिल सकता है।

कन्या  : आप खुद पर संयम बना के रखें ताकि आपको कोई शारीरिक परेशानी न हो। खासकर तब जब आप दूसरों से अपनी परेशानी छुपते हैं। आपको अपनी हार से कुछ सबक सीखने की जरूरत है, क्योंकि आज अपने दिल की बात जाहिर करने से नुकसान भी हो सकता है।

तुला : अस्वस्थता के बावजूद आपकी लगन तारीफ के लायक है, आप लगातार मेहनत करते रहेंगे, ताकि आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। जिन लोगों से आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अ’छा दिन है। आपका जीवनसाथी आपकी तरफ फिर से आकर्षित महसूस करेगा।

वृश्चिक : अपने जीवन में नकारात्मकता लाने वाले लोगों से दूर रहें। आपको यह जानकर अचरज होगा कि जिसे आप अपना हमराज समझते थे, वही आपके बारे में उलटी-सीढ़ी बातें फैला रहा है। ऐसे लोगों से सावधान रहें। उन्हें अपने दिलो-दिमाग में जगह ना दें। सेहत से जुड़ी समस्याएं परेशानी दे सकती हैं।

ये भी पढ़े

विदेशी फंडिंग से अब नहीं हो पायेगी देश-संस्कृति के खिलाफ साजिश

धनु : आज आप घर और ऑफिस दोनों स्थानों पर शान्तिपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। आपका यह अनुभव मजेदार रहेगा और आप इससे प्रेरित भी होंगे। हालांकि अपनी निजी बातें किसी के साथ भी ना बाँटें वैवाहिक संबंधो में नई ताजगी और ऊर्जा महसूस करेंगे। व्यापार में अनुकूल सफलताएं मिलेगी।

मकर : किसी भी काम को तुरंत तैयार होकर शुरू करने से पहले गंभीरता से तर्क की कसौटी पर परख लेना ही ठीक होगा। संतान पक्ष से सहयोग में कमी होगी। पैतृक संपत्ति में विवाद होगा। ऋणभार में वृद्धि होगी। आज आपकी सेहत पूरी तरह अ’छी रहेगी। रोमांस में कल्पना लाने से आपके लिए अच्छा होगा।

कुम्भ : बातचीत और लेंन-देंन के लिए समय अच्छा हैं। उधार दिया धन वसूल होगा। नौकरी में पद, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आज हर कोई आपकी तरफ आकर्षित होगा। सब आपकी समझ और शिष्टता से प्रभावित होंगे। खूब प्रशंसा मिलेगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिलने की संभावना है।

मीन : आज कोई नजदीकी दोस्त आपका साथ देगा। यह दोस्त आपका जीवनसाथी या भाई बहन भी हो सकते हैं। किसी नवीन वस्तु की खरीददारी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अपने जीवन पर नियंत्रण रखें और और सब के कहने या कुछ करने की कोई भी परवाह ना करें।

Spread the love

Narendra Modi Donald Trump meeting
homeslider International

वैश्विक मंच पर भारत की बढ़त: G-7 में मोदी-ट्रंप की मुलाकात चर्चा में

Narendra Modi Donald Trump meeting : फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन इस बार कई मायनों में वैश्विक राजनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप  के बीच हुई मुलाकात ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष ध्यान […]

Spread the love
Read More
Trump's statement on Israel and Syria
homeslider International

मिडिल ईस्ट पर ट्रंप का बयान: सीरिया को बताया इजरायल से बेहतर, नेतन्याहू पर तंज

Trump’s statement on Israel and Syria : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पश्चिम एशिया की राजनीति पर बड़ा बयान देकर हलचल मचा दी है। ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि हिज्बुल्लाह जैसे संगठन से निपटने में इजरायल की तुलना में सीरिया […]

Spread the love
Read More
homeslider National

IVF से जन्मीं जुड़वां बेटियों का DNA नहीं मिला, गुरुग्राम कपल को लगा झटका

IVF DNA Mismatch Case : हर माता-पिता अपने बच्चों में अपनी झलक देखने की उम्मीद रखते हैं। लेकिन गुरुग्राम के एक दंपति के साथ जो हुआ, उसने उनके जीवन को पूरी तरह बदल दिया। IVF प्रक्रिया के जरिए जन्मीं उनकी जुड़वां बेटियों का DNA टेस्ट जब उनके साथ मैच नहीं हुआ, तो पूरा परिवार हैरान […]

Spread the love
Read More