BCA स्टेडियम के लिए 49.61 करोड़ रुपये की सब्सिडी मंजूर

Untitled 10 copy 25

वडोदरा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) राज्य क्रिकेट संघों को स्टेडियम के विकास के लिए सब्सिडी प्रदान करता है। इसी क्रम में बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के लिए लंबित पड़ी BCA स्टेडियम की सब्सिडी को मंजूरी मिल गई है। अब यह पूरी राशि BCA को प्राप्त होगी। हाल ही में BCA की 85वीं वार्षिक आम सभा (AGM) आयोजित हुई थी, जिसमें सदस्यों ने सभी प्रस्तावों को बहुमत से मंजूरी दी। नियमों के तहत BCA ने आवश्यक दस्तावेज BCCI को सौंप दिए थे।

BCA के अनुसार, BCCI ने BCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास हेतु लंबित सब्सिडी राशि ₹49,61,59,912 + जीएसटी स्वीकृति दे दी है। BCA का कहना है कि यह राशि स्टेडियम के संचालन, सुविधाओं के आधुनिकीकरण और भविष्य की योजनाओं को और मजबूत करेगी। BCA अध्यक्ष प्रणव अमीन ने कहा कि यह रिम्बर्समेंट हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आगामी अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच की तैयारियों के बीच हमारी प्राथमिकता एक आधुनिक, सुगम और खिलाड़ियों तथा दर्शकों को उत्कृष्ट अनुभव देने वाला स्टेडियम विकसित करना है। (हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

IND vs SL
Sports

बचपन का दोस्त या टीम का यार, शुभमन गिल के सामने खड़ी हो गई समस्या बड़ी; मुश्किल में फंसी जान!

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने जा रहा है। मैच से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल के सामने प्लेइंग-11 को लेकर एक अहम फैसला है। गॉल की स्पिन के अनुकूल परिस्थितियों को देखते हुए भारत के तीन स्पिनरों […]

Spread the love
Read More
Pat Cummins
Sports Uttar Pradesh

बांग्लादेश के खिलाफ मुश्किल में ऑस्ट्रेलिया, जीत के लिए करना होगा कमाल

बांग्लादेश के खिलाफ फंसी ऑस्ट्रेलिया Bangladesh vs Australia Test: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम मुश्किल स्थिति में पहुंच गई है। पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम पहले बल्लेबाजी में नाकाम रही और अब गेंदबाज भी बांग्लादेश के बल्लेबाजों पर पूरी तरह दबाव नहीं बना सके हैं। दो दिन का […]

Spread the love
Read More
Shubman Gill
Sports Uttar Pradesh

शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की कमान

रोहित-विराट की विरासत बचाने की अग्निपरीक्षा India-Sri Lanka Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला गॉल में खेला जाएगा। नए टेस्ट कप्तान  के लिए यह मुकाबला किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा। गिल के सामने न सिर्फ श्रीलंका को उसके […]

Spread the love
Read More