फिर खूनी खेल: बौखलाए प्रेमी ने चाकू से गला रेत कर प्रेमिका को मार डाला

knife Naya Look
  • मोहनलालगंज के धर्मावत खेड़ा में दिनदहाड़े हुई घटना से सनसनी, पुलिस मौके पर

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। इंदिरा नगर सेक्टर आठ निवासी 25 वर्षीय शशि प्रकाश उपाध्याय और सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के माढरमऊ कलॉ गांव निवासी नन्ही हत्याकांड का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब मोहनलालगंज क्षेत्र के धर्मावत खेड़ा रविवार दोपहर प्रेम में पागल हुआ युवक ने 19 वर्षीय प्रियांशी रावत को चाकू से गला रेत कर मार डाला। बताया जा रहा है कि आरोपी का लड़की से कुछ दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसका घरवाले विरोध करते थे। आरोपी BBD क्षेत्र स्थित लोनापुर गांव निवासी आलोक रावत बताया जा रहा है। अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्ला पल्ली वसन्ध के मुताबिक कातिल की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रविवार दोपहर करीब बारह बजे बीबीडी क्षेत्र स्थित लोनापुर गांव निवासी आलोक प्रियांशी रावत के घर पहुंचा। इस दौरान वह प्रियांशी से बात करने की कोशिश की। आरोपी की हरकतों से आजिज प्रियांशी ने बात करने से मना कर दिया। दोनों के बीच झड़प होने लगी। बताया जा रहा है कि उन दिनों के बीच हो रही थी कि बाथरूम छोटी बहन को देख अकेला पाकर धारदार हथियार से गला रेत कर मौत की नींद सुला दिया। यह मंजर देख घर में मौजूद मृतका की छोटी बहन देख चीख पड़ी। उसकी चीख-पुकार सुनकर घर के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे कि इससे पहले कातिल घटना को अंजाम देने के बाद भाग निकला। सूचना पाकर अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्ला पल्ली वसन्ध कुमार सहित अन्य पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर। अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के मुताबिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी और मृतका प्रियांशी रावत का पहले से परिचित थे। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई है।

ये भी पढ़े

माता हुई कुमाताः अपने ही बेटा का किया किडनैप

घरवालों के अलावा पूरे गांव में मचा कोहराम

जांच पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी आलोक कुमार रावत हत्या के इरादे से आया था। वह मौके की तलाश में था। कहासुनी बढ़ने पर उसने किसी धारदार हथियार निकालकर हमला कर मौत की नींद सुला दिया। इस घटना से घरवालों के अलावा पूरे गांव में कोहराम मच गया।

दहशत में परिवार, नहीं थम रहे आंसू

वारदात के दौरान प्रियांशी रावत के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर मौजूद मृतका की छोटी बहन सहमी हुई है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के अफसरों ने जल्द कातिल को दबोचने के लिए निर्देश दिए हैं।

Spread the love

Maharashtra
Crime News Maharastra

पत्नी से विवाद के बीच मासूम को बनाया निशाना, पिता पर गंभीर आरोप

Maharashtra: महाराष्ट्र के कल्याण पश्चिम इलाके से दो साल के मासूम बच्चे के साथ कथित मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति पर अपने छोटे बेटे को फर्श पर पटकने और गर्म प्लेट से उसकी उंगलियां जलाने का आरोप लगा है। बच्चे की मां ने इस मामले में पुलिस से […]

Spread the love
Read More
UP Weather
homeslider Uttar Pradesh Weather

मौसम फिर लेगा करवट! 20 सितंबर को 18 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

UP Weather: देश के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता अभी भी बनी हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 20 सितंबर 2026 को उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ […]

Spread the love
Read More
Adukh Navami
homeslider Religion

अदुःख नवमी आज: जानें व्रत का महत्व, पूजा विधि और धार्मिक मान्यता

Adukh Navami: अदुःख नवमी (जिसे बोलचाल में ‘ दुःख नवमी’ भी कहा जाता है) हिंदू धर्म का एक अत्यंत कल्याणकारी व्रत है। यह मुख्य रूप से दुखों के नाश और सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए किया जाता है। इस व्रत से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें इस प्रकार हैं। तिथि और समय यह व्रत हर साल भाद्रपद […]

Spread the love
Read More