हाईटेक हो रही बांके बिहारी मंदिर की व्यवस्था, अब धक्का मुक्की से भक्तों को मिलेगा निजात

Untitled 26 copy 10
  • लाइव स्ट्रीमिंग के साथ साथ बदल रही हैं ये सुविधाएं

मथुरा। वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशी की खबर है। अब जल्द ही वे अपने घर बैठकर भी  बांकेबिहारी  के दर्शन कर सकेंगे। वहीं मंदिर के आसपास खड़े भक्तों के लिए भी बड़ी स्क्रीन के माध्यम से ठाकुरजी के लाइव दर्शन की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही मंदिर में आने वाले भक्तों को मोहनभोग का प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। हाईपावर्ड प्रबंध कमेटी ने इन व्यवस्थाओं को लागू करने की अनुमति दे दी है।

ये भी पढ़े

दुबई एयर शो में भारतीय वायुसेना का तेजस फाइटर जेट क्रैश,पायलट की मौत

बृहस्पतिवार को आयोजित कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने लाइव स्ट्रीमिंग की मंजूरी देते हुए निर्देश दिए कि मंदिर के पास स्थित तिराहों और चौराहों पर बड़ी स्क्रीन लगाई जाएंगी, ताकि अधिक संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं को ठगौरजी के दर्शन हो सकें। इसके लिए सुयोग्य मीडिया के पदाधिकारियों ने स्क्रीन पर लाइव प्रस्तुति का प्रदर्शन भी किया।

ये भी पढ़े

प्रेग्नेंट होने पर पहले कराया गर्भपात, फिर समाज के डर से शरीर पर डाल दिया तेजाब

कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि मोहनभोग प्रसाद की व्यवस्था को लेकर अभी मंदिर के अन्य सेवायतों से विचार-विमर्श किया जाएगा। इसमें यह तय किया जाएगा कि हलवाई किस प्रकार प्रसाद तैयार करेंगे, खर्च का निर्धारण कैसे होगा और वितरण की प्रक्रिया क्या होगी। इसके संबंध में अंतिम निर्णय आगामी बैठक में लिया जाएगा।

Spread the love

Dialogue between students and officials
Education Uttar Pradesh

IAS-IPS-IFS अफसर छात्रों को देंगे करियर गाइडेंस

Dialogue between students and officials : उत्तर प्रदेश में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से योगी सरकार ने नई पहल शुरू करने का फैसला किया है। इसके तहत प्रदेश में तैनात युवा IAS, IPS और IFS अधिकारी हर महीने कम से कम एक […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

एक पिता की दुर्दांत कहानी सुनकर दहल गई दिल्ली

पैर छुए, फिर किया वार, पिता ने किया प्रैग्नेंट बेटी का कत्ल DelhiCrime news : राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, दक्षिणी दिल्ली में रहने वाली 18 वर्षीय गर्भवती युवती की उसके पिता ने कथित तौर पर हत्या कर दी और शव को आगरा के पास चंबल नदी में […]

Spread the love
Read More
Emraan Hashmi
Entertainment Uttar Pradesh

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ के गानों पर सईद कादरी का बड़ा खुलासा

‘आवारापन 2’ में पुराने गानों का जादू Aawarapan 2: इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ रिलीज से पहले ही चर्चा में है। साल 2007 में आई ‘आवारापन’ अपनी कहानी के साथ-साथ दमदार म्यूजिक के लिए भी याद की जाती है। फिल्म के गाने ‘तो फिर आओ’ और ‘तेरा मेरा रिश्ता’ आज भी संगीत […]

Spread the love
Read More