अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे-दो’ की कमाई में उछाल

Untitled 14 copy 13

नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन कर रही है। 14 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म को समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली हैं। रिलीज के पाँच दिन बाद भी दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ है, जिसकी वजह से वीकडेज में भी फिल्म मजबूत कमाई कर रही है।

‘दे दे प्यार दे-दो’ की कमाई में 5वें दिन उछाल

सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, ‘दे दे प्यार दे-दो’  ने अपने पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर पाँच करोड़ रुपये की कमाई की। खास बात यह है कि चौथे दिन की तुलना में फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली। यदि इसके पिछले दिनों के कलेक्शन पर नजर डालें तो फिल्म ने चौथे दिन 4.25 करोड़, तीसरे दिन 13.75 करोड़, दूसरे दिन 12.25 करोड़ और पहले दिन 8.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इन सभी को जोड़कर फिल्म का कुल कलेक्शन अब 44 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

सीक्वल फिल्म है ‘दे दे प्यार दे-दो’

इस फिल्म को लव रंजन ने लिखा और निर्देशित किया है। कहानी में अजय देवगन 52 वर्षीय लंदन के बिजनेसमैन आशीष मेहरा का किरदार निभा रहे हैं,  जबकि रकुल प्रीत सिंह 25 साल की आयशा के रूप में नजर आती हैं। दोनों के बीच पनपने वाला रोमांस कहानी को आगे बढ़ाता है। फिल्म में आर. माधवन, रकुल के पिता की भूमिका में दिखाई देते हैं, जबकि जावेद जाफरी और मिज़ान जाफरी भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। (हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Sonu Nigam nerve problem
Entertainment

Sonu Nigam Health Update: दर्द के बावजूद जारी रहेगा लाइव परफॉर्मेंस

Sonu Nigam nerve problem : भारतीय संगीत जगत के सबसे लोकप्रिय और बेहतरीन गायकों में से एक Sonu Nigam इन दिनों अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं। अपनी सुरीली आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले सोनू निगम इस समय नसों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। बावजूद इसके उन्होंने अपने काम […]

Spread the love
Read More
gippy grewal struggle canada
Entertainment

कनाडा में $13 की नौकरी से शुरू हुआ सफर, आज सुपरस्टार हैं गिप्पी ग्रेवाल

gippy grewal struggle canada :पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनकी फिल्मों और गानों ने उन्हें करोड़ों दिलों की धड़कन बना दिया है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस सफलता के पीछे एक बेहद कठिन और संघर्षपूर्ण कहानी छिपी हुई है। गिप्पी ग्रेवाल […]

Spread the love
Read More
Conscientious Engineer
Entertainment

बाल कलाकार सचेत इंजीनियर अब डेंटिस्ट, अगला लक्ष्य पायलट

cr : साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म तारे ज़मीन पर आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में गिनी जाती है। आमिर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की, बल्कि समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश भी दिया। फिल्म में दर्शील सफारी ने ईशान अवस्थी […]

Spread the love
Read More