भारत से नेपाल जा रही 100 बोरी यूरिया बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Untitled 7 copy 21

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज जनपद की कोल्हुई पुलिस ने नेपाल तस्करी के लिए ले जाई जा रही यूरिया की एक बड़ी खेप बरामद की है। यह कार्रवाई कस्टम एक्ट के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी फरेन्दा अनिरुद्ध कुमार के निर्देशन में कोल्हुई प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। घटना 18 नवंबर 2025 को रात करीब 8:15 बजे की है। उपनिरीक्षक हौसिला प्रसाद अपनी टीम, जिसमें हेड कांस्टेबल धीरज दूबे और कांस्टेबल अभिषेक पासवान शामिल थे, के साथ जोगियाबारी के पास रात्रि गश्त और चेकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान, पुलिस टीम ने एक आइसर मिनी ट्रक को रोका। तलाशी लेने पर ट्रक से नेपाल तस्करी के लिए ले जाई जा रही भारत ब्रांड की 100 बोरी यूरिया बरामद हुई। पुलिस ने मौके से शेषमन गौतम (पुत्र कमलेश, निवासी ग्राम नौनिया, थाना सौनौली, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 26 वर्ष) नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बरामद यूरिया और गिरफ्तार अभियुक्त को कस्टम एक्ट की धारा 113 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवां भेजा गया है।

Spread the love

Maharashtra
Crime News Maharastra

पत्नी से विवाद के बीच मासूम को बनाया निशाना, पिता पर गंभीर आरोप

Maharashtra: महाराष्ट्र के कल्याण पश्चिम इलाके से दो साल के मासूम बच्चे के साथ कथित मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति पर अपने छोटे बेटे को फर्श पर पटकने और गर्म प्लेट से उसकी उंगलियां जलाने का आरोप लगा है। बच्चे की मां ने इस मामले में पुलिस से […]

Spread the love
Read More
Crime News

पति कमाने गया तो बुआ के बेटे संग इश्क लड़ाने लगी पांच बच्चों की मां

Shravasti : उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने पांच बच्चों और सास को घर पर छोड़कर कथित तौर पर अपने बुआ के बेटे के साथ चली गई। महिला का पति रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई गया हुआ था। पति के घर लौटने पर […]

Spread the love
Read More
Crime News

पत्नी-बेटी की हत्या से सनसनी, पुलिस जांच में 70 साल के पति पर शक

Ballia  : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सामने आया मां-बेटी की हत्या का मामला जांच आगे बढ़ने के साथ बेहद चौंकाने वाला हो गया। घर में 65 वर्षीय मानती देवी और उनकी 22 वर्षीय दृष्टिबाधित बेटी गौरी की हत्या कर दी गई। शुरुआत में घर के मुखिया 70 […]

Spread the love
Read More