बिहार में सरकार गठन का फॉर्मूला करीब-करीब तय!

Untitled 25 copy 7
  • कौन मुख्यमंत्री और कितने मंत्री, सब हो गया फाइनल
  • नई सरकार का गठन शीघ्र

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को भारी बहुमत मिलने के बाद नई सरकार का गठन जल्द हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नीतीश कुमार राज्य के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक में कैबिनेट फॉर्मूले को अंतिम रूप दिए जाने के बाद अगले तीन दिनों में नई राज्य सरकार का गठन होने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार या गुरुवार को होने की उम्मीद है। हालांकि, अंतिम तिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम पर निर्भर करेगी।

एनडीए ने बिहार चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल की है। जेडीयू और बीजेपी दोनों ने अपने 2020 की अपेक्षा कहीं बेहतर प्रदर्शन किया। बीजेपी 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। जेडीयू 85 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। यहां तक कि लोजपा (आरवी), हम और आरएलएम जैसे उनने छोटे सहयोगियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। 18 वीं बिहार विधानसभा के गठन की अधिसूचना जारी होने के साथ ही आज से सरकार बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। चुनाव आयोग बिहार के राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद खान को अंतिम नतीजों की जानकारी देगा, जिसके बाद आदर्श आचार संहिता समाप्त हो जाएगी। नीतीश कुमार ने कल कैबिनेट की बैठक बुलाई है। बैठक में निवर्तमान 17 वीं विधानसभा को भंग करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की संभावना है। प्रस्ताव पारित होने के बाद, नीतीश कुमार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ख़ान को अपना इस्तीफ़ा सौंप देंगे, जिससे नई सरकार के गठन के अगले चरण का रास्ता साफ हो जाएगा। इसके बाद एनडीए के घटक दल अपने विधायक दल की बैठक कर गठबंधन का नेता चुनेंगे और फिर नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

प्रधानमंत्री का कार्यक्रम तय होने के बाद 19 या 20 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह की तारीख पक्की हो जाएगी। पटना के गांधी मैदान में एनडीए के एक बड़े शक्ति प्रदर्शन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जहां रिकॉर्ड 10 वीं बार नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए नेताओं का एक बड़ा समूह मौजूद है। प्रधानमंत्री मोदी के अलावा, कई केंद्रीय मंत्री, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री तथा गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं के इस समारोह में शामिल होने की उम्मीद है, क्योंकि एनडीए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले एकता और राजनीतिक ताकत का एक बड़ा प्रदर्शन करने की योजना बना रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कल दिल्ली में अमित शाह के साथ हुई बैठक में मंत्रिमंडल गठन का फॉर्मूला तय हो गया। यह भी तय हुआ कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने रहेंगे, हालांकि भाजपा में उन्हें अपना नेता मानने में शुरुआती हिचकिचाहट थी।

मंत्रिमंडल में भाजपा का सबसे बड़ा हिस्सा होने की संभावना है, उसके बाद जदयू का नंबर आता है, और छोटे सहयोगियों को भी मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, एनडीए ने मंत्रिमंडल की योजना तय करने के लिए ‘प्रत्येक छह विधायकों पर एक मंत्री’ के फॉर्मूले का पालन किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा को 15 या 16 और जदयू को 14 मंत्री पद मिलने की उम्मीद है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को तीन मंत्री पद मिलने की संभावना है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) को एक-एक मंत्री पद मिल सकता है।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

12 राशियों का राशिफल, जानें आज क्या होगा खास

Today’s Horoscope मेष : बेकार की गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें। नौकरी में बदलाव के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफकता पा सकते हैं।वित्तीय निर्णय लेने समय अपने खर्चो का ध्यान रखें। नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

नवरात्रि पर्व और दशहरा त्योहार को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

DSP पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा ने भारी पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में की पैदल गश्त मातहतों के साथ DSP पूर्वी ने रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन सहित भीड़भाड़ वाले इलाकों का लिया जायजा ए अहमद सौदागर Lucknow : रविवार को नवरात्रि पर्व शुरू हो गया है और आगामी बीस अक्टूबर 2026 को दशहरा पर्व है। […]

Spread the love
Read More
Kashi
homeslider Raj Dharm UP

काशी में संस्कृति संसद 2026 का आयोजन, संस्कृति और राष्ट्र पर होगा मंथन

Kashi  में संस्कृति संसद 2026, नई पीढ़ी और राष्ट्रीय चेतना पर होगी चर्चा वाराणसी। भारतीय संस्कृति, ज्ञान परम्परा, सांस्कृतिक-सामाजिक मूल्य और नई पीढ़ी के साथ उसके सम्बन्धों पर राष्ट्रीय विमर्श के लिए काशी में तीन से पाँच नवम्बर तक संस्कृति संसद 2026 का आयोजन किया जाएगा। रुद्राक्ष अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग एवं कन्वेंशन सेन्टर में होने वाली […]

Spread the love
Read More