जोशीमठ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

Untitled 2 copy 19

नया लुक ब्यूरो

जोशीमठ। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को समर्पित जनजातीय गौरव दिवस धूमधाम से बनाया गया। वक्ताओं और अतिथियों द्वारा भारतीय स्वाधीनता संग्राम के इतिहास और सामाजिक, राजनैतिक और लोकतांत्रिक संघर्षों की यात्रा में पूरे देश की आदिवासी जनजातियों के योगदान को रेखांकित किया गया। महाविद्यालय के जे. पी. हॉल में आयोजित समारोह में सबसे पहले अतिथियों द्वारा माता सरस्वती, भगवान बिरसा मुंडा सहित चिपको नेत्री गौरा देवी, कॉमरेड गोविंद सिंह रावत और केदारसिंह फोनिया जैसे महनीय जनजाति नेताओं के चित्रों पर दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

ये भी पढ़ें

बिहार की प्रचंड जीत से यूपी में नई इबारत लिखने के तैयारी

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. नंदन सिंह रावत कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती हम सबके लिए भारतीय समाज व्यवस्था और लोकतांत्रिक संघर्षों में आदिवासी/जनजातीय समाज और नायकों के योगदान के स्मरण का समय है। बतौर मुख्य अतिथि ज्योतिर्मठ के पूर्व प्रमुख और पूर्व राज्य मंत्री ठाकुर सिंह राणा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा सहित देशभर की जनजातियों का स्वाधीनता संग्राम में अभूतपूर्व योगदान है। उन्होंने नीति और माणा घाटी की भोटिया जनजाति के सामाजिक और सांस्कृतिक योगदान और प्रमुख जनजाति नेताओं के जीवन और विरासत पर भी प्रकाश डाला।

ये भी पढ़ें

कैसे योगी मॉडल से बिछ रहा है BJP सरकारों का जाल

अति विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख ज्योतिर्मठ अनूप सिंह नेगी ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में भारत की आदिवासी जनजातियों का अपूर्व योगदान है जिसे युवाओं के सम्मुख लाया जाना चाहिए। विशिष्ट अतिथि और सामाजिक कार्यकर्ता अतुल सती ने जनजातियों के संघर्ष की परंपरा पर विचार रखे। सामाजिक कार्यकर्ता पुष्कर सिंह राणा ने अपने व्याख्यान में नीती माणा घाटी के जनजातीय नायकों को याद किया। विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता नंदी राणा ने चिपको आंदोलन और गौरा देवी की महान विरासत को याद करते हुए कहा कि जनजातियां सदैव सामाजिक-सांस्कृतिक और पर्यावरणीय आंदोलनों में मुखर रही हैं।

ये भी पढ़ें

राज्य के सभी 13 जनपदों में 80 से अधिक स्थानों पर हुई भूकंप पर माॅक ड्रिल

इस अवसर पर आयोजित विशेष व्याख्यान में साहित्यकार डॉ. चरणसिंह केदारखंडी, समाज विज्ञानी डॉ. राजेन्द्र सिंह और इतिहासकार डॉ. रणजीत सिंह मर्तोलिया ने कहा कि जनजातीय समाज जल, जंगल और ज़मीन से सबसे निकटता से जुड़ा होता है और बिरसा मुंडा के छोटा नागपुर के पठार सहित गुजरात से लेकर नागालैंड और कश्मीर- हिमाचल से लेकर बिहार, झारखंड और दक्षिण भारत की सभी जनजातियों का सबसे बड़ा संदेश यही है कि मनुष्य का प्रकृति से सही रिश्ता क्या होना चाहिए।

Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Read More
National Park
homeslider Uttarakhand

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

पाँच सितारा फैसिलिटी में जीवन यापन कर रहा था “विक्रम” रंजन कुमार सिंह रामनगर/नैनीताल। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज के रेस्क्यू सेंटर में रखे गए चर्चित नर बाघ ‘विक्रम’ की मौत हो गई है। विक्रम ने 21 साल की उम्र तक जीवन जिया। विक्रम का जीवन वन्यजीव इतिहास में […]

Read More
WhatsApp Image 2026 04 29 at 2.49.25 PM
Raj Dharm UP Uttarakhand

अखिलेश यादव का मास्टर स्ट्रोक: सियासी गलियारे में मची खलबली

एक्स पर लिखा- ‘उनका जो फर्ज है, वो अहल-ए-सियासत जानें, मेरा पैगाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे।’ लखनऊ के राजनीतिक गलियारों की चर्चा का प्रमुख मुद्दा बना सपा मुखिया का यह कदम बीजेपी से दयाशंकर सिंह पहले नेता रहे, जो पहुंचे अनुपमा जायसवाल के पास दोनों डिप्टी सीएम के साथ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी […]

Read More