उत्तराखंड सरकार को उपनल मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका

Supreme court NayaLook

नया लुक ब्यूरो

नई दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड सरकार को आज सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। उपनल से जुड़े मामलों में राज्य सरकार द्वारा दायर सभी समीक्षा याचिकाओं को सर्वोच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया है। ये याचिकाएँ कुंदन सिंह बनाम राज्य उत्तराखंड और उससे संबंधित कई मुकदमों में दायर की गई थीं। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति प्रसन्ना बी. वराले की खंडपीठ ने स्पष्ट कहा कि 15 अक्टूबर 2024 को पारित आदेश में किसी भी तरह की “स्पष्ट त्रुटि” नहीं है, इसलिए पुनर्विचार की कोई आवश्यकता नहीं बनती।

ये भी पढ़ें

बिहार ने यादवों और गांधी परिवार को पूरी तरह से हाशिये पर ढकेला

क्या था मामला

राज्य सरकार ने वर्ष 2019 से 2021 के बीच दायर विभिन्न SLP और सिविल अपीलों पर पुनर्विचार की मांग की थी। सभी मामलों को एक साथ सुनते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पूर्व आदेश सही और न्यायसंगत था उसमें बदलाव या समीक्षा का कोई आधार नहीं है विलंब क्षमा करने के बावजूद याचिकाएँ मेरिट पर असफल रहीं इसके साथ ही कोर्ट ने सभी लंबित आवेदनों का भी निपटारा कर दिया। कुंदन सिंह केस क्यों महत्वपूर्ण? यह फैसला इसलिए अहम है क्योंकि उत्तराखंड सरकार लगातार इस मामले में कानूनी चुनौती देती रही लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर अपना पुराना निर्णय बरकरार रखा अब हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट दोनों के पूर्व आदेश अंतिम रूप से लागू माने जाएंगे उपनल कर्मचारियों से जुड़े हजारों मामलों पर इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा।

ये भी पढ़ें

बिहार चुनाव में ‘शगुन’ दे गए यूपी के BJP नेता, पस्त हुआ महागठबंधन

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज शुक्रवार को इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Today’s Horoscope मेष : आज आप अपनों को अपने प्रति बड़ा मददगार पाएंगे और उनके छोटे-छोटे प्रयास भी आपके दिल को छू लेंगे। आज अपने आत्मविश्वास से अपने काम के रास्ते में आने वाली सभी कठिनाइयों को आप आसानी से पार कर सकेंगे। आपको सिर्फ अपने दृष्टिकोण को सकारात्मक रखना होगा। कहीं दूर से आर्थिक […]

Spread the love
Read More
Nirmal Ghosh
Crime News National

RG कर मेडिकल कॉलेज ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में TMC के पूर्व विधायक गिरफ्तार

साक्ष्य मिटाने का है आरोप ओडिशा के संबलपुर से लिया गया हिरासत में नया लुक ब्यूरो Nirmal Ghosh arrested: वर्ष 2024 में कोलकाता के प्रसिद्ध RG कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए भयावह दुष्कर्म और हत्याकांड के मामले में एक बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। पश्चिम बंगाल के […]

Spread the love
Read More
High alert in UP
National

UP में हाईअलर्ट: स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राजधानी सहित सूबे के अलग-अलग जिलों में चेकिंग अभियान शुरू ए अहमद सौदागर High alert in UP: स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर कोई शख्स किसी तरह का कोई खुराफात न कर सके इस आंशका को देखते हुए देश-विदेश में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय ने UP के सभी जिलों […]

Spread the love
Read More