सोनौली सीमा पर पकड़ा गया महाराष्ट्र पुलिस का आरोपी

Untitled 2 copy 18
  • LOC नोटिस के तहत हुई गिरफ्तारी ड्रग्स सहित गम्भीर मामलो में दर्ज है कई मुकदमे

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर इमीग्रेशन और पुलिस विभाग ने महाराष्ट्र पुलिस के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति की जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्यवाही के बाद महाराष्ट्र पुलिस को सौप दिया जाएगा। बताया गया है कि उक्त आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया था। आरोपी नेपाल के रास्ते भारत वापस आ रहा था। जांच के दौरान पकड़ा गये आरोपी युवक के खिलाफ ड्रग्स सहित कई गम्भीर मामलों में मुकदमे दर्ज है।

शुक्रवार को इमीग्रेशन कार्यालय सोनौली के अधिकारी सीमा पर भारत से नेपाल आने-जाने वाले यात्रियों की जांच कर रहे थे इस दौरान एक युवक नेपाल से भारत मे प्रवेश किया संदेह होने पर अधिकारियों ने उसे रोक लिया और पूछताछ करने लगे। जांच के दौरान पता चला कि नॉर्मन शहजाद मिस्त्री पुत्र शहजाद मिस्त्री निवासी – बी 4/703 माधवी सीएचएस, सेक्टर 19-ए नेरुल ईस्ट, नवी मुंबई, थाने महाराष्ट्र उम्र करीब 31 वर्ष धटना के बाद फरार चल रहा था जो पहले महाराष्ट्र से नेपाल गया था, वहां से सोनौली के रास्ते भारत में प्रवेश कर रहा था। उसके खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस ने एलओसी जारी किया है। बताया गया है कि उक्त युवक के खिलाफ ड्रग्स सहित कई मुकदमे महाराष्ट्र पुलिस ने दर्ज किए थे। इस संबंध में सोनौली कोतवाली प्रभारी अजित प्रताप सिंह ने मीडिया को बताया कि इमीग्रेशन विभाग ने एक महाराष्ट्र के आरोपी को गिरफ्तार किया है आवश्यक कार्यवाही के बाद महाराष्ट्र पुलिस को सौप दिया जाएगा।

Spread the love

Bakrid
homeslider International

बकरीद के बाद कराची बेहाल, सड़कों पर मांस के अवशेष और बदबू से लोग परेशान

Bakrid पाकिस्तान में बकरीद का त्योहार समाप्त होने के बाद देश के सबसे बड़े शहर कराची में सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर के कई इलाकों में पशु अवशेष, मांस के टुकड़े और कूड़े के ढेर अब भी सड़कों पर पड़े हैं, जिससे भीषण बदबू फैल रही है। गर्मी और […]

Spread the love
Read More
Donald Trump
homeslider International

डोनाल्ड ट्रंप को बताया गया पूरी तरह स्वस्थ, हेल्थ रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Donald Trump : डोनाल्ड ट्रंप की मेडिकल रिपोर्ट आई सामने, स्वास्थ्य के साथ लंबाई और वजन भी बताया अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और मौजूदा राजनीतिक हस्ती Donald Trump की वार्षिक मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी गई है। व्हाइट हाउस द्वारा जारी इस रिपोर्ट में उनके स्वास्थ्य को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गई हैं। […]

Spread the love
Read More
Nepal
homeslider International

बालेन सरकार के हर फैसले पर नेपाल वासियों की है पैनी नजर

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nepal भारत के पांच प्रदेशों में हुए चुनाव परिणाम का असर नेपाल के कम्युनिस्ट पार्टियों पर पड़ा है। पश्चिम बंगाल जो कभी कम्युनिस्ट का न केवल गढ़ था, वहां लंबे समय तक कम्युनिस्ट की सरकार रही है, इस चुनाव में तो उसका नामलेवा तक कोई नहीं बचा। जबकि बंगाल में लगातार 12 […]

Spread the love
Read More