नेताजी कहिन…

Untitled 4 copy 19

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना शुरू हो चुकी है। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। दो चरणों (6 नवंबर और 11 नवंबर) में कुल 243 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई थी। आज ईवीएम में कैद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो रहा है। इसको लेकर पूरे बिहार में जबरदस्त तैयारी की गई है। सभी पार्टी के समर्थक रतजगा कर रहे थे और सवेरा होते ही वे काउंटिंग सेंटर पर मौजूद हैं। नया लुक टीम भी तैयार है और आपको बस एक क्लिक मेंपल-पल की अपडेट देते रहेंगे…

तेजस्वी यादव ने दिया बड़ा बयान

महागठबंधन के सीएम फेस और राघोपुर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने मतगणना से ठीक पहले बहुत भरोसे से कहा कि “हम लोगों की जीत होने वाली है, हम जीत रहे हैं, बदलाव होगा. हम सरकार बना रहे हैं….

बिहार बदलाव की तरफ अग्रसर है : मनोज झा

राजद नेता मनोज झा ने कहा, “बिहार बदलाव की तरफ अग्रसर है। दोपहर के बाद सारी बात स्पष्ट हो जाएंगी। बदलाव तेजस्वी के नेतृत्व में, महागठबंधन के साथ…. एग्जिट पोल पूंजी और बाजार का खेल है….हम वह खेल नहीं खेलते हैं। ”

NDA बस चंद घंटों की मेहमान

राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने मतगणना से पहले कहा, “बिहार की जनता ने तेजस्वी यादव को आशीर्वाद दिया है और NDA सरकार बस चंद घंटों की मेहमान है। दोपहर बाद ही NDA की विदाई तय है…

बिहार ही नहीं बल्कि देश के लिए भी बेहद शुभ होंगे नतीजेः विजय कुमार सिन्हा

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना पर बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आज सबसे ऐतिहासिक महत्वपूर्ण दिन है…. आज जो परिणाम आएगा वो बिहार के लिए ही नहीं बल्कि देश के लिए भी बड़ा शुभ होगा….

NDA 200 से ज़्यादा सीटें जीतेगीः प्रेम कुमार

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना पर बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि NDA 200 से ज़्यादा सीटें जीतेगी…

शुरूआती रुझानः मैथिली ठाकुर, लेशी सिंह और रेणु देवी पीछे

वीआईपी उम्मीदवारों की बात करें तो अलीनगर से बीजेपी उम्मीदवार मैथिली ठाकुर पीछे चल रही हैं. वहीं जाले से भारतीय जनता पार्टी के जीवेश कुमार आगे, बांकीपुर से भाजपा के नितिन नवीन आगे चल रहे हैं। तारापुर से बीजेपी के सम्राट चौधरी आगे हैं और बेतिया से रेणु देवी पीछे चल रही हैं। दरभंगा से बीजेपी के संजय सरावगी आगे हैं तो धमदाहा से जेडीयू की लेशी सिंह पीछे चल रही हैं।

राघोपुर से तेजस्वी ने बनाई बढ़त, 36 पर NDA तो 12 पर महागठबंधन आगे

बिहार में जीत का सहरा पहनने के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 है, वहीं शुरूआती दौर में 243 में से 47 सीटों का रुझान आ चुका है। इसके मुताबिक राघोपुर से आरजेडी के तेजस्वी यादव आगे चल रहे हैं। नौतन से बीजेपी के नारायण प्रसाद आगे हैं तो सिकटा से जेडीयू के समृद्ध वर्मा आगे चल रहे हैं। कुशेश्वर स्थान से जेडीयू के अतिरेक कुमार आगे चल रहे हैं तो गौरा बौराम से भाजपा के सुजीत कुमार सिंह, बेनीपुर से जेडीयू के विनय कुमार चौधरी, अलीनगर से आरजेडी के विनोद मिश्र, दरभंगा ग्रामीण से जेडीयू के राजेश कुमार मंडल उर्फ ईश्वर मंडल पोस्टल बैलेट की गिनती में आगे चल रहे….

मुकेश सहनी की भविष्यवाणी

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने एनडीए के जाने की भविष्यवाणी की है। गिनती शुरू होने से पहले ही वीआईपी पार्टी के प्रमुख और महागठबंधन गठबंधन के सदस्य मुकेश सहनी ने राज्य में सत्तारूढ़ एनडीए सरकार के जाने की भविष्यवाणी की है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “हमने पूरे बिहार का दौरा किया है। हमने लोगों का मूड देखा है। हम 18 तारीख को हम आपको आमंत्रित कर रहे हैं।

पोस्टर War…..

कहीं अलविदा ‘चाचा’ तो कहीं ‘टाइगर जिन्दा है’

मतगणना से पहले एनडीए और आरजेडी ने अलग-अलग पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किए हैं। दोनों पोस्टर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। आरजेडी के पोस्टर में तेजस्वी के बतौर सीएम आने को पेश किया गया है। आरजेडी के एक अन्य पोस्टर में अलविदा चाचा पोस्टर लगाया गया है यानी सीएम नीतीश कुमार की विदाई की बात कही गई है। एनडीए ने जो पोस्टर जारी किया है, उसमें नीतीश और पीएम मोदी की फोटो है। वहीं JDU ऑफिस के बाहर लगा पोस्टर टाइगर अभी जिंदा है भी सबका ध्यान खींच रहा है।

बिहार में Big Fight….

बिहार के शुरुआती रुझानों में कांटे की टक्कर, 91 पर NDA तो 51 पर महागठबंधन आगे, प्रशांत किशोर की जन-सुराज का बुरा हाल…

मोकामा सीट पर शुरूआती रुझानों में बाहुबली अनंत सिंह आगे, मतगणना जारी

छपरा से खेसारी लाल यादव आगे

चुनाव आयोग का रुझानः 5 पर NDA 2 पर महागठबंधन

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। अभी तक आए नतीजों में महागठबंधन 76 सीटों पर आगे है। NDA के प्रत्याशी 152 सीटों पर आगे चल रहे हैं। राजद ने 61 विधानसभा क्षेत्र में बढ़त बना रखी है। वहीं जदयू 71 सीटों से बढ़त बनाई है। भाजपा उम्मीदवार फिलहाल 69 विधानसभा क्षेत्र में आगे चल रहे हैं, साथ हीं कांग्रेस ने 12 सीटों पर बढ़त ले रखी है।

 

Spread the love

homeslider Religion

100 साल बाद गजकेसरी योग, सात राशियों की चमकेगी किस्मत!

Shardiya Navratri: शारदीय नवरात्र का पर्व इस बार ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026 से होगी और 19 अक्टूबर को महानवमी के साथ इसका समापन होगा। वहीं, 20 अक्टूबर 2026 को दशहरा मनाया जाएगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस बार नवरात्र के […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Delhi homeslider Politics

पूर्व राष्ट्रपति कोविंद को PM मोदी ने कहा- हैपी बर्थडे

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को जन्मदिन की बधाई दी और उनके दशकों लंबे सार्वजनिक जीवन और भारत के विकास, संवैधानिक मूल्यों और लोगों की भलाई के प्रति उनकी प्रतिबद्वता की तारीफ़ की। मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ […]

Spread the love
Read More
Delhi homeslider Uttar Pradesh

‘कैप्टन स्मित मच्छार हीरो हैं’, PM मोदी ने भारतीय पायलट की बहादुरी को सराहा

‘कैप्टन स्मित मच्छार हीरो हैं’, PM मोदी ने भारतीय पायलट की बहादुरी को सराहा New Delhi :  फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट FZ1073 में बुधवार को हुई गंभीर घटना के दौरान साहस दिखाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशंसा की है। PM मोदी ने सोशल […]

Spread the love
Read More