नेशनल एथलीट व हॉकी प्लेयर को बेकाबू ट्रक ने रौंदा

Accident NayaLook
  • LPS स्कूल में स्पोर्टस टीचर थी जूली यादव

लखनऊ। राजधानी में गैस सिलिंडर लदे बेकाबू ट्रक ने नेशनल एथलीट व हॉकी प्लेयर को रौंद दिया। एलपीएस स्कूल आशियाना की स्पोर्ट्स टीचर जूली यादव रविवार की सुबह स्कूल जा रही थी। उसे ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गयी। आरोपी ट्रक ड्राइवर फरार है और पुलिस कह रही है कि सीटीटीवी फुटेज की सहायता से फरार ड्राइवर को खोजा जा रहा है। वहीं होनहार एथलीट और बेटी खोने से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़े

एक नाबालिग लड़की के साथ करीब सात महीने से 10 लोग मिलकर कर रहे थे गैंगरेप…सुनकर हो जाएंगे हैरान

घटना पारा थाना क्षेत्र के मौंदा मोड़ पर हुयी। मौदा गांव निवासी जूली यादव पुत्री अजय यादव आशियाना स्थित एलपीएस स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर थीं। जूली नेशनल एथलीट और हॉकी टीम की प्लेयर भी रहीं है। आज रविवार सुबह करीब 6 बजे वह घर से स्कूल जाने के लिए स्कूटी से निकली थीं। घर के रास्ते में ही मौदा मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह स्कूटी समेत सड़क पर गिर पड़ीं और ट्रक चालक उसे रौंदता हुआ भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

कारसेवकों पर फायरिंग और मुलायम का पद्म विभूषण: राजनाथ सिंह ने क्या दिया जवाब?

मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण क्यों दिया गया? कारसेवकों पर गोलीबारी का सवाल उठा तो राजनाथ सिंह ने दिया संक्षिप्त जवाब Lucknow : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। प्रेस वार्ता के दौरान दिवंगत सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा!

Today’s Horoscope मेष : व्यावसायिक संदर्भ में अपने आप को साबित करने के लिए आज आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता हो सकती है। वरिष्ठों को खुश करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इस अवधि के दौरान कड़ी मेहनत और विनम्र स्वभाव ही सफलता की कुंजी है। सुनिश्चित करें कि कोई आपका विरोध न कर […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

रहीमाबाद: सरेराह महिलाओं से लूटपाट करने वाले गिरोह का राजफाश

एक लुटेरा गिरफ्तार, एक साथ तीन घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन, महिला का लूटा गया बैग व पांच हजार रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : रहीमाबाद पुलिस ने महिलाओं से सरेराह लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा कर एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस का […]

Spread the love
Read More