जानकीपुरम: माल के बाद अब जानकीपुरम में महिला की बेरहमी से हत्या

murder
  • दुष्कर्म के हत्या कर शव फेंकें जाने की आंशका
  • चादर में बंधी मिली लाश
  • इलाके में फैली सनसनी, पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर
  • अजन हर कलॉ गांव के पास हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बहू बेटियों का घर से निकलना दूभर हो गया है। माल थाना क्षेत्र के बसहरी गांव में हुई घटना को लोगबाग भुला भी नहीं पाए थे कि अब जानकीपुरम क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर बदमाशों ने महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए। महिला का चादर में लिपटा हुआ शव शुक्रवार को अजनहर कलॉ गांव के पास सड़क किनारे पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। आंशका व्यक्त की जा रही है कि दुराचार के बाद उसकी हत्या या फिर किसी करीबी ने मौत की नींद सुला दिया है। काफी देर तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस उपायुक्त उत्तरी के मुताबिक इस मामले में कई बिंदुओं पर गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़े

बाराबंकी : छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा का अपहरण, घरवालों ने जताई किसी अनहोनी की आशंका

 पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

जानकीपुरम थाना क्षेत्र के अजनहर कलॉ गांव के पास सड़क किनारे शुक्रवार को कुछ लोगों ने चादर में लिपटे हुए एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। माल के बाद एक बार फिर इसी जोन में महिला की हत्या कर फेंकी गई लाश मिलने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त उत्तरी सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। महिला का शरीर चादर से बंधा हुआ था। इससे आंशका जताई जा रही है कि हत्यारों ने महिला की कहीं और जगह जान लेने के बाद शव को चादर में बांधकर यहां फेंककर भाग निकले। स्थानीय लोगों की मानें तो शरीर पर चोट के निशान के अलावा गले पर कसाव के निशान लग रहे हैं।

ये भी पढ़े

दरिन्दगी : नाबालिग बच्ची के साथ मां के प्रेमी ने किया रेप…सुनकर उड़ जाएंगे होश

हालांकि पुलिस अधिकारीयों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है। वहीं पुलिस दुष्कर्म की बात से इंकार कर रही है। यह भी आंशका जताई जा रही है कि महिला कहीं अपनों का निशाना तो नहीं बनी है। पुलिस उपायुक्त उत्तरी के मुताबिक इससे इन्कार नहीं किया जा सकता, लिहाजा कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है। महिला की उम्र 30 वर्ष के करीब लग रही है। पुलिस आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। हाल ही में माल थाना क्षेत्र स्थित बसहरी गांव के पास महिला की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया तो उसकी जान लेने वाला कोई गैर नहीं बल्कि उसी का पति राजू गुप्ता कातिल निकला था।

Spread the love

Hamirpur
Crime News

अश्लील वीडियो, धमकी और छेड़छाड़ के आरोपों से घिरे ससुर, पुलिस जांच शुरू

Hamirpur : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ससुर पर सोशल मीडिया के जरिए अश्लील वीडियो भेजने, धमकी देने और छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि […]

Spread the love
Read More
Bihar Muzaffarpur News
Bihar Crime News

10 बार रिश्ता टूटने का दर्द नहीं सह सकी युवती, आत्महत्या से हड़कंप

 Bihar Muzaffarpur News : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कथित तौर पर सांवले रंग के कारण बार-बार शादी के रिश्ते टूटने से परेशान एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गायघाट थाना क्षेत्र के मकरंदपुर गांव की है। पुलिस और परिजनों के अनुसार, […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

UP Encounter: जीजा की हत्या कर फरार साला पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया, पैर में लगी गोली

 Pratapgarh Encounter : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पुलिस ने जीजा की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज […]

Spread the love
Read More