बाराबंकी : PGI में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से ठगी

  • 88 हजार ठग ने ठगा, पीड़िता दहशत में

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी में जालसाजों का मकड़जाल कम नहीं हो रहा है। बाराबंकी जिले कोठी क्षेत्र में रहने वाली एक महिला से एक जालसाज स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 88 हजार रुपये ठग लिए। गहने गिरवी रखकर एवं व उधार रुपए लेकर दिए , लेकिन ठग रूपए लेकर भाग निकला। मामले की शिकायत राष्ट्रपति, पीएम तक की गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम पुरे गांव निवासी प्रियंका वर्मा ने एसपी से की गई शिकायत में बताया कि वह एमएम कोर्स प्रशिक्षित है। उनकी मुलाकात सौरभ मिश्रा व उनके पिता बद्री विशाल मिश्रा निवासी हैदरगढ़ से हुई।

दोनों ने अपने स्वास्थ्य विभाग में “सेटिंग” होने का झांसा देकर उन्हें पीजीआई में नौकरी दिलाने का वादा किया। आरोप है कि उसे विश्वास में लेकर 88,000 रुपये ऑनलाइन ले लिए गए। जब उन्हे संदेह हुआ तो हैदरगढ़ जाकर पता किया, पता चला कि ये दोनों व्यक्ति पहले भी कई लोगों से इसी तरह ठगी कर चुके हैं। प्रियंका ने बताया कि यह रकम जेवर गिरवी रखकर और उधार लेकर दी थी, लेकिन धोखा होने से वह गंभीर मानसिक तनाव में हैं। बताया कि वह गर्भवती हैं और न्याय न मिलने की स्थिति में कोई अप्रिय कदम उठाने को विवश हो सकती हैं। पीड़िता की शिकायत पर एसपी के निर्देश के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

कुवैत भेजने के नाम पर युवक से ठगी

सफदरगंज: ग्राम सआदतगंज निवासी  सलमान ने पुलिस को बताया कि मो०  वकील पुत्र उस्मान निवासी दुर्जनपुर पट्टी थाना सफदरगंज ने उसे कुवैत में नौकरी दिलाने के बहाने कुल एक लाख रुपये की मांग की थी। सलमान ने वकील द्वारा बताए अनुसार 30 हजार रुपये ऑनलाइन शबनूर खातून के खाते में जमा किए। साथ ही अन्य कागज व दस्तावेज बनवाने में 4 हजार रुपये और खर्च हुए। मो. वकील ने 45 दिन के अंदर कुवैत भेजने और टिकट से पहले शेष 70 हजार रुपये देने का समझौता किया था लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद युवक को न नौकरी मिली और न ही पैसा वापस किया गया। सलमान के मुताबिक जब वह 25 अक्टूबर को अपना पैसा वापस लेने आरोपी के घर पहुंचा तो वकील की पत्नी व अन्य साथियों ने उसे धमकाया

Central UP

आशियाना रंगोत्सव में महिलाओं ने जमकर खेली होली

जगदम्बेश्वर मंदिर परिसर में हुआ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ। आशियाना रेजिडेंट्स एसोसिएशन की महिला विंग के पांच दिवसीय रंगोत्सव के तहत सोमवार को महिलाओं ने धूमधाम से होली मनाई गई। कॉलोनी के जगदम्बेश्वर मंदिर परिस पर आयोजित हुए इस उत्सव में महिलाओं ने फाग और फिल्मी गीत गाकर मनोहारी नृत्य पेश किए। कार्यक्रम में […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

आगामी होली पर्व पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, चारों ओर रहेगा पुलिस का घेरा

14 कंपनी पीएसी बल सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान रहेंगे मुस्तैद किसी ने खुराफात किया तो होगी कड़ी कार्रवाई: संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था ए अहमद सौदागर लखनऊ। आगामी तीन-चार मार्च को होली पर्व है। इसे शांतीपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुराने लखनऊ सहित राजधानी […]

Read More
Central UP

सुरभि सिंह ने कथक में ढाली अमृता प्रीतम की “आजाद रूह”

लखनऊ। कल्चरल क्वैस्ट संस्था द्वारा कथक गुरु सुरभि सिंह ने अमृता प्रीतम के जीवन को “आजाद रूह” में समाहित करके नृत्य नाटिका के माध्यम से संत गाडगे  महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर में आज शाम मंचित किया गया। लेखन, संगीत, वाइस ओवर, निर्देशन संग अमृता प्रीतम के किरदार को कथक गुरु सुरभि सिंह ने अपने शिष्यों के […]

Read More