मलिहाबाद: दिल का दौरा पड़ने से मजदूर की मौत

death 1
  • मधवापुर गांव में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। मलिहाबाद थाना क्षेत्र स्थित मधवापुर गांव निवासी 38 वर्षीय सुरेन्द्र का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। अटेक पड़ते ही घर वाले आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन की। उपनिरीक्षक दीपक कुमार के मुताबिक हिंदू रिती रिवाज के तहत घरवालों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

ये भी पढ़े

कई मर्दों से था ‘रिश्ता’ लिव-इन पार्टनर ने गला दबाकर मार डाला

जानकारी के मुताबिक मलिहाबाद क्षेत्र स्थित मधवापुर गांव निवासी 38 वर्षीय सुरेन्द्र मां, पत्नी, तीन बेटियों व एक बेटे के साथ रहकर परिवार का जीवन यापन करने के लिए मजदूरी करते थे। उपनिरीक्षक दीपक कुमार के मुताबिक कि मृतक की मां ने बताया कि गुरुवार सुबह 11 बजे उनके बेटे सुरेन्द्र को अचानक दिल का दौरा पड़ा और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि अस्पताल से छुट्टी होने के बाद घरवालों ने मृतक सुरेन्द्र के शव का अंतिम संस्कार करा दिया है। घरवालों ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Jail
Crime News homeslider

खैनी की लत पड़ी भारी! 18 दिन की जेल, 18 लाख जुर्माना

Jail बहरीन एयरपोर्ट पर 18 दिन कस्टडी में रहे यूपी के सौरभ राय आजमगढ़ के युवक को विदेश में तंबाकू और चूना ले जाना पड़ा महंगा कस्टम की कार्रवाई के बाद पुलिस और सीआईडी ने की पूछताछ परिवार की कोशिशों के बाद 18 नवंबर को मिली रिहाई लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक कहावत है राजा […]

Read More
Jhalawar
Crime News

झालावाड़ में बहू ने ससुर पर चाकू से किया हमला

Jhalawar: राजस्थान के झालावाड़ जिले में पारिवारिक विवाद के चलते हिंसा की एक घटना सामने आई है। जिले के उन्हेल थाना क्षेत्र के बेडला गांव में परिवार के सदस्यों के बीच हुई कहासुनी ने गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के दौरान बहू ने गुस्से में आकर अपने ससुर पर कटारनुमा चाकू से […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

ANTF यूनिट गौतमबुद्धनगर: एक करोड़ सात लाख की अवैध हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

इनके पास से 533 ग्राम अवैध हेरोइन, एक मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल व 400 रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: यूपी में मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले तस्करों का गोरखधंधा बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था अपराध के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिरीक्षक […]

Read More