चार बच्चों की मां को हुआ इंस्टाग्राम पर प्यार…आशिक संग हुई फरार

Untitled 5 copy 5
  • मनाने के लिए गिड़गिड़ाते रहे पति-ससुर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के एटा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर फरार हो गई। पति और ससुर की शिकायत पर पुलिस ने 25 दिन बाद महिला को बरामद किया। जब उसे कोर्ट में पेश किया गया तो उसने जो बयान दिया, उसने सभी को हैरान कर दिया। पूरा मामला एटा जनपद के अलीगंज तहसील क्षेत्र के झकरई गांव का है। यहां की रहने वाली 25 वर्षीय महिला मनीषा 25 दिन पहले अचानक घर से गायब हो गई थी। पति भूपसिंह ने इसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने खोजबीन कर मनीषा को बदायूं जिले से बरामद किया और उसे SDM जगमोहन गुप्ता के न्यायालय में पेश किया।

ये भी पढ़े

अनोखी गर्लफ्रेंड : Hi Honey! Miss you Darling बोला और पास आते ही धरदबोचा

बताया गया है कि कोर्ट में मनीषा ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए, उसने कहा कि उसका पति शराब पीता है, जुआ खेलता है और रात में अजनबी लोगों को घर लाकर उससे जबरन गलत संबंध बनाने को मजबूर करता था। महिला ने कहा कि अब वह उसके साथ नहीं रहना चाहती।मनीषा ने कोर्ट में बताया कि- उसकी दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बदायूं जिले के मुकेश यादव नाम के व्यक्ति से हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। उसने कहा कि अब वह उसी के साथ रहना चाहती है। अपने चार बच्चों को भी साथ नहीं ले जाएगी।

कोर्ट के बाहर बैठे महिला के बच्चे

बताया गया है कि SDM कोर्ट के बाहर मनीषा के ससुर हंसराज और बच्चे रोते हुए गिड़गिड़ा रहे थे, तब भी मनीषा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों ने महिला के इस कदम की कड़ी निंदा की और कहा कि उसने मां की ममता को शर्मसार कर दिया है। बकौल मनीषा कि मैं अब अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती, उसने मेरी जिंदगी नरक बना दी। वहीं भूप सिंह ने कहा कि मेरी पत्नी को किसी ने फुसला लिया है, मेरे छोटे बच्चे हैं, अब उनका क्या होगा। जब कि हंसराज (ससुर) का कहना है कि बहू की इंस्टाग्राम से दोस्ती ने हमारा घर तबाह कर दिया, दोनों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

ये भी पढ़े

ये एक्सरसाइज महिलाओं का ब्लड प्रेशर रखती हैं कंट्रोल

Spread the love

Uttar Pradesh

रायडर: उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ में आवास किराए को लेकर मचा घमासान

 नियमित से 18 हजार और रिटायर अधिकारियों से लिया जा रहा मात्र 2000 किराया!  संविदा पर नियुक्त प्रधान प्रबंधक विनोद अग्रवाल पर संघ मुख्यालय मेहरबान  मुख्यालय के आला अफसरों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल Lucknow : अंधेर नगरी चौपट राजा टका सेर भाजी टका सेर खाजा…यह कहावत उत्तर प्रदेश चीनी निगम संघ के अधिकारियों पर […]

Spread the love
Read More
Astrology homeslider

नत्थे खान ने खोजा बस्तर में दो शिवालय

54 साल पहले खोजा था गुमलवाड़ा और खम्हारगांव में दो शिवलिंग हर महाशिवरात्रि इस घर से ही पहुँचती है श्रृंगार सामग्री और प्रसाद हेमंत कश्यप/जगदलपुर Natthe Khan Shivalaya Khoj : 54 साल पहले बिलोरी के एक शिक्षक नत्थे खान ने गुमलवाड़ा की पहाड़ी की गुफा में और खम्हारगांव में करीब 15 नीचे मिट्टी में दबे […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

यूपी में ईको पर्यटन स्थलों के विकास पर जोर, वन निगम की बैठक में कई प्रस्तावों पर हुई चर्चा

यूपी में ईको पर्यटन स्थलों के विकास पर जोर, वन निगम की बैठक में कई प्रस्तावों पर बनी सहमति Lucknow : उत्तर प्रदेश में ईको पर्यटन को बढ़ावा देने और वन निगम की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने की दिशा में सरकार ने कदम तेज कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश वन निगम की 277वीं बैठक […]

Spread the love
Read More