दूर होगी परेशानी…मिलेगी इन राशि वालों को नौकरी

Horoscope

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

डॉ. सुधा नंद झा ज्यौतिषी जमशेदपुर 9430336503

मेष : आज दूसरों की समस्याओं को सुलझाने में की कोशिशों से दूर रहें। जीवनसाथी के साथ अपने संबंधों में फिर एक नई ऊर्जा महसूस कर सकते हैं। पैसों की आवक अच्छी रहेगी और आपको आमदनी बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। विद्यार्थियों को अच्छी सफलता और कोई कोई शुभ समाचार मिलेगा।

वृषभ : आज आप अपने तेवर पर नियंत्रण रखें। आपका व्यवहार कई बार जरूरत से ज्यादा आक्रामक हो सकता है। जीवनसाथी के प्रति व्यवहार उदासीनता भरा रह सकता है। पैसों की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज विद्यार्थियों को अच्छी सफलता मिलेगी।

मिथुन : आज का दिन आप के लिए बहुत अच्छा और सफलतादायक है। वाहन से भी सावधान रहना होगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। पैसों की आवक बहुत अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य आम तौर पर अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लगेगा।

ये भी पढ़े

अनोखी गर्लफ्रेंड : Hi Honey! Miss you Darling बोला और पास आते ही धरदबोचा

कर्क : आज नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज अचानक कोई बड़ा अवसर या प्रस्ताव मिल सकता है। कोई खुशखबरी मिलेगी। प्रेम प्रस्ताव आज स्वीकार हो सकता है। पैसों की कमी का दबाव महसूस करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य ठीक-ठीक रहेगा। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा दिन है।

सिंह : आज आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। संतान के भी कुछ महत्वपूर्ण कार्य आज आपको करने होंगे। कोई प्रेम संबंध है, तो आज उसके लिए निर्णायक क्षण है। आज आपको या तो अपने विवाह का फैसला करना होगा, या आज आपके संबंध हमेशा के लिए समाप्त हो सकते हैं। व्यापार में आपको अच्छा लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या : आज कुछ आनंदपूर्ण अवसर आएंगे, लेकिन कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं है। मन में आक्रामकता, असुरक्षा और संकोच- हर तरह की भावना एक साथ बनी रहेगी। प्रेमी के साथ संबंधों में भी आज आश्चर्यजनक ढंग से सुधार होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। नई नौकरी के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा।

ये भी पढ़े

डिप्टी कमिश्नर चाचा और भतीजी में हुआ इश्क फिर ले लिए सात फेरे

तुला : आज गणित, इलेक्ट्रानिक्स, या मीडिया से जुड़े किसी नए व्यक्ति के साथ मित्रता हो सकती है। आज आप पैसों से जुड़े सवालों में उलझ सकते हैं। हो सकता है कि आपको अचानक कोई महत्वपूर्ण वस्तु खरीदनी पड़े, और आपकी जेब खाली हो जाए। लेकिन पैसों की अकारण चिंता न करें। रूठों को मनाने में व्यस्त रहेंगे। पैसों की आवक शायद बहुत ही सीमित होगी। स्वास्थ्य ठीक-ठीक रहेगा।

वृश्चिक : आज किसी अहम काम में ज्यादा जल्दबाजी न करें। दफ्तर में दबे पांव चल रहे विवादों से आप साफ बच सकते हैं, लेकिन अपनी वाणी पर सख्ती से नियंत्रण रखें। प्रेमी या जीवनसाथी के प्रति अपनी तुनकमिजाजी को आपको नियंत्रण में रखना होगा। पैसों की स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी।

धनु : आज का दिन आपके लिए सुस्ती, आलस और परेशानी वाला रहेगा। कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आज मिलने वाले विवाह या प्रेम प्रस्तावों पर कोई फैसला न लें। वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल बनी रह सकती है। खर्च आमदनी की तुलना में ज्यादा होगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा।

ये भी पढ़े

छत्तीसगढ़ में पैसेंजर ट्रेन-मालगाड़ी की आमने-सामने टक्कर

मकर : आज कोई नया या बड़ा काम करने का न मौका है, न आपका मूड होगा। तनावपूर्ण क्षणों का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। पैसों की आवक बहुत अच्छी रहेगी। सारी आमदनी को बचत में बदलने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा

कुंभ : आज आप दिन भर बहुत प्रसन्न और उत्साहित बने रहेंगे। किसी से तीखी बहस में न पड़ें। जीवनसाथी के साथ अपने संबंधों में प्रगाढ़ता, परिपक्वता और ज्यादा आत्मीयता महसूस करेंगे। महंगी खरीद में पैसे फूंकने से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के बूते बहुत अच्छी सफलता मिलेगी।

मीन : आज नौकरी और व्यवसाय के लिहाज से दिन बहुत अच्छा है। निवेश शुरू करने का अच्छा समय आ गया है। सारा पैसा एक जगह पर निवेश न करें। छोटा जोखिम लें, आपको लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। पैसों की आवक अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक-ठीक रहेगा। विद्यार्थियों को बहुत अच्छी सफलता मिलेगी।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

PM मोदी-प्रियंका गांधी की बातचीत पर खड़गे की चुटकी, Video हुआ वायरल

PM मोदी और प्रियंका गांधी की बातचीत पर खड़गे की चुटकी, वीडियो हुआ वायरल Viral video of PM Modi and Priyanka Gandhi : राजनीति में अक्सर एक-दूसरे के खिलाफ बयान देने वाले नेता जब किसी सामाजिक समारोह में एक साथ नजर आते हैं, तो ऐसे पल लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। ऐसा ही नजारा […]

Spread the love
Read More
India's Maritime Policy
homeslider International

‘सागर’ नीतिः सेशेल्स की सुरक्षा और फिलीपींस की समृद्धि में मददगार बना भारत

शाश्वत तिवारी India’s Maritime Policy:  भारत ने ‘ग्लोबल साउथ’ के मित्र राष्ट्रों की सुरक्षा और जमीनी समृद्धि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए दो अलग-अलग कूटनीतिक मोर्चों पर बड़ी सफलता हासिल की है। हिंद महासागर में रणनीतिक सुरक्षा को धार देने से लेकर दक्षिण-पूर्व एशिया में सामाजिक-आर्थिक विकास को नया आयाम प्रदान करने […]

Spread the love
Read More
Air India Pilot Dope Test
Crime News homeslider National

एयर इंडिया फ्लाइट मामले में बड़ा खुलासा, पायलट के डोप टेस्ट पर सवाल

Air India Pilot Dope Test: फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट के अचानक करीब 300 फीट नीचे आने की घटना की जांच के बीच पायलट को लेकर गंभीर जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान के दिल्ली पहुंचने के बाद पायलट इन कमांड की हालत सामान्य नहीं थी और […]

Spread the love
Read More