खाद तस्करी की खबर कवरेज के दौरान पत्रकार पर जानलेवा हमला

Untitled 4 copy 2
  • दबंगों ने जान से मारने की दी धमकी 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के बारोहिया ढाला में शनिवार को खाद तस्करी की खबर कवरेज करने पहुंचे पत्रकार के साथ दबंगों ने जमकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरदी निवासी पत्रकार धर्मेंद्र कुमार कसोधन पुत्र रामसवारे कसौधन को सूचना मिली थी कि बारोहिया ढाला के पास बड़े पैमाने पर डीएपी खाद की अवैध तस्करी हो रही है।

सूचना पर मौके पर पहुंचे पत्रकार ने सिंह खाद भंडार के पास सड़क पर खड़ी दोपहिया और चारपहिया गाड़ियों में खाद की अवैध आवाजाही देखी।

ये भी पढ़े

खूबसूरत गर्लफ्रेंड कैसे बनी कातिल…सुनकर रह जाएंगे दंग

उन्होंने घटनास्थल के दृश्य अपने कैमरे में कैद करने शुरू किए, तभी दुकान मालिक अनिल सिंह पुत्र परशुराम वहां पहुंच गए। आरोप है कि अनिल सिंह ने पत्रकार पर हमला कर उन्हें जबरन दुकान की ओर खींचा। इसी दौरान अनिल सिंह के पिता परशुराम, पत्नी राधिका और कुछ अन्य लोगों ने मिलकर पत्रकार की पिटाई की तथा जान से मारने की धमकी दी। गाली-गलौज करते हुए सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़े

तोता-मैना की कहानीः 15 साल की गर्लफ्रेंड, 17 का प्रेमी

पत्रकार धर्मेंद्र किसी तरह अपनी जान बचाकर निचलौल थाना पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पत्रकार की पिटाई को लेकर जिले भर के पत्रकारों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पत्रकारों ने कहा कि इस घटना में जो लोग शामिल हैं प्रशासन उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे और उनका खाद की दूकान का लाइसेंस तुरंत रद्द करे।

Spread the love

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Spread the love
Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More