नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने छठ घाटों पर की पूजा-अर्चना, लोककल्याण की कामना

Untitled 13 copy 15

उमेश चंद्र त्रिपाठी

नौतनवां/महराजगंज। लोक आस्था एवं सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने आज प्रातःकाल नगर के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण कर श्रद्धालुओं के साथ छठ मैया की पूजा-अर्चना की। विधायक त्रिपाठी ने नौतनवां नगर स्थित प्रमुख छठ घाटों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं से मुलाकात की, उनकी सुख-समृद्धि की कामना करते हुए पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़े

वर्दी का घमंड देखना है तो सोनभद्र पुलिस को देखिए, घायल को ही दौड़ाकर पीटा

इसी क्रम में वे बरगदवा स्थित महाव छठ घाट पहुंचे, जहां उन्होंने निष्ठा और आस्था के साथ छठी माता की पूजा की और उगते सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर लोककल्याण, सुख, समृद्धि और शांति की प्रार्थना की। इस दौरान छठ घाटों पर उपस्थित श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर विधायक त्रिपाठी ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपरा, शुद्धता और आस्था का प्रतीक है, जो जनमानस को प्रकृति एवं सूर्य उपासना से जोड़ता है।

ये भी पढ़े

चार बच्चों के बाप का पांच बच्चों की मां से अफेयर, पत्नी ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

उन्होंने छठ पर्व पर सभी नागरिकों से सामाजिक सद्भाव, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य रुप से ब्लॉक प्रमुख नौतनवां राकेश कुमार मद्धेशिया, चेयरमैन नौतनवां बृजेश मणि त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक बाबा,प्रदीप पांडे, बबलू तिवारी, संतोष पांडे, श्रीप्रकाश त्रिपाठी,अमित त्रिपाठी उर्फ मंटू, भाजपा नेता प्रेम जायसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, नगरवासी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Spread the love

Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More
Environmental Conservation
Purvanchal

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत निचलौल थाने में हुआ पौधरोपण

Environmental Conservation पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को महराजगंज जिले के निचलौल थाना परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने किया। इस दौरान थानाध्यक्ष अंकित सिंह सहित थाना परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों ने विभिन्न […]

Spread the love
Read More