भारत ने नेपाल के शिक्षण संस्थानों को भेंट की 81 बसें

Untitled 7 copy 24

शाश्वत तिवारी

काठमांडू। भारत ने नेपाल के विभिन्न शिक्षण संस्थानों को 81 स्कूल बसें दान की हैं। इसके साथ ही पिछले तीन दशकों में भारत की ओर से नेपाल के शिक्षण संस्थानों को भेंट की गई स्कूल बसों की संख्या 381 हो गई है, जो देश भर में शैक्षिक पहुंच बढ़ाने के लिए भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भारत सरकार ने ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत नेपाल के साथ संबंधों को मजबूती देने और दोनों देशों की साझेदारी को गहरा करने के उद्देश्य से यह पहल की है। भारत सरकार ने नेपाल के कुल 48 जिलों के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों को स्कूल बसें उपहार में दी हैं।

ये भी पढ़े

अब एक्ट्रेस के साथ अश्लील अंदाज में दिखे ये PM साहब! रंगरेलियाँ मनाती फ़ोटो हुई वायरल

काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने 22 अक्टूबर को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा भारत सरकार ने नेपाल के सभी सात प्रांतों के 48 जिलों में स्थित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों को 81 स्कूल बसें दान कीं, जिनमें कोशी प्रांत के बाढ़ प्रभावित इलाम, झापा और उदयपुर जिले तथा हुमला, मुस्तांग, संखुवासभा, दारचुला, बैतड़ी व अछाम जैसे दूर-दराज के जिले शामिल हैं। यह भारत और नेपाल के बीच दीर्घकालिक विकास साझेदारी और मैत्री को ध्यान में रखते हुए किया गया है। पिछले तीन दशकों में, भारत द्वारा नेपाल के संस्थानों को 381 स्कूल बसें प्रदान की गई हैं।

ये भी पढ़े

DGP साहब निकले रसिया, अपनी बहू को प्रेम जाल में फँसाया, क्या होगा अब…

बता दें कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भारत द्वारा नेपाल को द्विपक्षीय सहयोग का एक लंबा इतिहास रहा है। भारत ने नेपाल में 2015 में आए भूकंप और 2020 में आई भयंकर बाढ़ सहित कई बड़ी आपदाओं के दौरान पड़ोसी देश की खुलकर मदद की है। इसके अलावा भारत नेपाल के दुर्गम एवं दूर-दराज के इलाकों में नए स्कूल खोलने और पहले से मौजूद स्कूलों के पुनर्निर्माण के कार्यों में भी निरंतर नेपाल की मदद करता रहा है। नेपाल में हाल ही में हुई भारी बारिश, जिसमें जान-माल का भारी नुकसान हुआ, को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अक्टूबर को अपनी संवेदना व्यक्त की थी और नेपाल की सहायता के लिए भारत की तत्परता की पुष्टि की थी।

ये भी पढ़े

मैं यहाँ का SDM हूँ, धौस सुनते ही पंपकर्मी ने जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़, निकल गई हेकड़ी

Spread the love

Iran US Talks
homeslider International

मिडिल ईस्ट में राहत की उम्मीद! ईरान-अमेरिका ने फिर शुरू की बातचीत, होर्मुज पर होगा बड़ा फैसला

Iran-US Talks मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच राहत भरी खबर सामने आई है। अमेरिका और ईरान एक बार फिर बातचीत की मेज पर लौटने के लिए तैयार हो गए हैं। दोनों देशों ने सैन्य कार्रवाई रोकने और कतर की राजधानी दोहा में वार्ता जारी रखने पर सहमति जताई है। इस बैठक का सबसे […]

Spread the love
Read More
National Fatherless Children's Day
homeslider International

राष्ट्रीय पितृविहीन बाल दिवस 2026: बच्चों के भविष्य और जागरूकता से जुड़ा विशेष अवसर

National Fatherless Children’s Day हर वर्ष जून के चौथे रविवार को राष्ट्रीय पितृविहीन बाल दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष यह दिवस 28 जून को मनाया जा रहा है। इस दिन का उद्देश्य उन बच्चों के प्रति समाज का ध्यान आकर्षित करना है, जो किसी कारणवश अपने पिता के साथ नहीं रह पा रहे हैं। […]

Spread the love
Read More
First Responder
homeslider International

वेनेजुएला संकट: ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डर’ बन भारत ने दिया ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का संदेश

First Responder भारत ने उत्तरी वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप के बाद वहां राहत और चिकित्सा सहायता पहुंचाने के लिए ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ शुरू किया है। इस मानवीय मिशन के तहत, भारतीय वायुसेना के दो सी-17 विमानों ने 41 सदस्यीय मेडिकल टीम, फील्ड हॉस्पिटल यूनिट, दवाइयां, और दो भीष्ण क्यूब्स सहित लगभग 35 टन राहत सामग्री […]

Spread the love
Read More