सुशांत गोल्फ सिटी: पार्टी के दौरान गेस्ट हाउस में युवक की हत्या

Untitled 8 copy 24
  • सुपरवाइजर पर हत्या किए जाने का आरोप
  • इलाके में सनसनी, पुलिस मौके पर
  • हत्या किए जाने की खबर मिलते ही घरवालों का ग़ुस्सा फूट पड़ा और शव रखकर प्रदर्शन शुरू 

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका मंगलवार गेस्ट हाउस के कमरे में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि यह वारदात उस समय हुई जब उसके बगल में पड़ोसी दोस्त सो रहा था। मौत की सूचना मिलने के बाद परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए करीब डेढ़ घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू दिया। पुलिस ने पड़ोसी सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपियों को हिरासत में लिए जाने के बाद परिजन का गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने दिया गया।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

वारदात सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित कार्तिक गेस्ट हाउस की है। मृतक की पहचान विद्या नगर कॉलोनी कटेरी बाग के रहने वाले अरुण रावत के रूप में हुई। परिजनों का आरोप है कि युवक के सुपरवाइजर ने हत्या कराई है। घरवालों का आरोप है कि एक साल पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।

ये भी पढ़े

बड़ा हादसाः मुंबई की एक इमारत में लगी भीषण आग, चार की मौत, 10 घायल

घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल

बताया जा रहा है कि अरुण रावत सोमवार रात करीब आठ बजे से लापता थे। वह लोग उनकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे उन्हें पता चला कि अरुण मलाक रोड स्थित कार्तिक गेस्ट हाउस के कमरे में घायल पड़े हैं। परिजन आनन-फानन मौके पर पहुंचे। अरुण को मेदांता अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक कि अरुण की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी।

हत्या का आरोप, सड़क जाम किया प्रदर्शन

अस्पताल से अरुण की लाश लेकर परिवार के लोग गांव के पास विजय नगर चौराहा पर पहुंचे। यहां सुबह करीब 10 बजे चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन का कहना था कि युवक की हत्या की गई है, जबतक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होगी तबतक वे शव को लेकर नहीं जाएंगे। सड़क जाम की सूचना के बाद पुलिस पहुंची। पुलिस वालों ने परिवारीजन को समझाने की कोशिश की लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों को हिरासत में लिए जाने के बाद परिजन माने और जाम खत्म किया।

ये भी पढ़े

नहीं रहे ‘अंग्रेजों’ के जमाने के जेलर

गेस्ट हाउस के कमरे में की थी पार्टी

पुलिस का कहना है कि जांच-पड़ताल में सामने आया है कि अरुण ने सोमवार रात गेस्ट हाउस के कमरे में पड़ोसी विकास रावत, पश्चिम बंगाल के अमन और उसकी पत्नी विमला के साथ पार्टी की थी। विकास, अमन और विमला को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक अरुण के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। शव का पोस्टमॉर्टम, डॉक्टर्स का पैनल करेगा। इसकी वीडियोग्राफी भी की जाएगी। पुलिस ने कहा- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Spread the love

UPI
Business homeslider

UPI पेमेंट के नए नियम में GST का तड़का, जानें क्या बदलेगा

UPI से भुगतान करने वाले करोड़ों लोगों के लिए बड़ी खबर है। 15 अक्टूबर 2026 से चुनिंदा बड़े UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर Merchant Discount Rate (MDR) लागू होने जा रहा है। इसी MDR पर लगने वाले 18% GST को लेकर अब GST काउंसिल में चर्चा की संभावना है। हालांकि, यह GST पूरे UPI ट्रांजैक्शन पर […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

Today’s Horoscope आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आ सकता है। किसी को धन लाभ तो किसी को करियर और व्यापार में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं। वहीं कुछ राशियों को परिवार, स्वास्थ्य और खर्चों के मामले में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

चिनहट: घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश

गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, एक गैस सिलेंडर, दो साड़ी व नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: बीते 30 जुलाई 2026 को चिनहट क्षेत्र के मटियारी स्थित बी-5 ओम साई विष्णु विहार कॉलोनी कांतिपुरम निवासी विनय कुमार तिवारी के घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा […]

Spread the love
Read More